{"_id":"607724e08ebc3e24566154b6","slug":"838-infected-with-corona-one-dead-faridabad-news-noi5771622109","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से 838 संक्रमित, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से 838 संक्रमित, एक की मौत
विज्ञापन
फरीदाबाद। बीते 24 घंटे में जिले में 838 नए संक्रमितों की पहचान हुई है। इससे पहले पूरे एक साल में महज एक दिन में इतने अधिक मामले 20 नवंबर को मिले थे। विभाग ने उस वक्त 881 में कोरोना मामलों की पुष्टि की थी। स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को एक कोरोना संक्रमित के मरने की पुष्टि की है, जबकि 282 लोगों को संक्रमण मुक्त घोषित किया गया है।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 52043 हो गई है। इसमें से 48580 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जिले में अभी तक 429 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है। जिले में उपचाराधीन मरीजों की संख्या तीन हजार से ऊपर पहुंचकर 3034 हो गई है। इसमें से 380 अस्पतालों में दाखिल हैं और 2654 को होम आइसोलेशन में रखा गया है।
अस्पतालों में दाखिल 94 मरीज ऑक्सीजन स्पोर्ट पर हैं। पांच मरीजों को वेंटिलेटर पर रखा गया है। कोविड-19 के नोडल डॉ. रामभगत ने बताया जिले में कोरोना का सक्रिय केस रेट बढ़कर 5.9 हो गया है। वहीं, रिकवरी रेट घटकर 93.3 प्रतिशत रह गया है। मरीजों के दोगुने होने की दर घटकर 62.1 दिन रह गई है। उन्होंने बताया कि बुधवार को 3495 नए नमूने लिए गए हैं। अभी 3247 नमूनों की रिपोर्ट आना बाकी है।