फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा आज, 7 केंद्रों पर 2200 विद्यार्थी देंगे परीक्षा

राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा आज, 7 केंद्रों पर 2200 विद्यार्थी देंगे परीक्षा

Sat, 03 Nov 2018 05:36 PM IST
Updated Sat, 03 Nov 2018 05:36 PM IST
विज्ञापन
राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा आज, 7 केंद्रों पर 2200 विद्यार्थी देंगे परीक्षा

विज्ञापन
राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा आज

फरीदाबाद। बारहवीं कक्षा तक विज्ञान संकाय में पढ़ाई के लिए राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा के तहत रविवार को जिले के करीब 2200 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। इसके लिए दो पाली में परीक्षा ली जाएगी। प्रदेश के टॉप 1000 परीक्षार्थियों को दो वर्ष तक सरकार हर माह 1500 रुपये का सहयोग देगी। रविवार को 7 केंद्रों पर परीक्षा होगी।
केंद्र सरकार की स्कीम के तहत राष्ट्र और राज्य दो स्तरों पर परीक्षा आयोजित होनी है। प्रदेश स्तर पर राज्य शैक्षणिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) प्रदेश के टॉप 1000 विद्यार्थियों को परीक्षा के माध्यम से चुनेगी। टॉप 1000 विद्यार्थियों में 750 हरियाणा बोर्ड और 250 सीबीएसई बोर्ड से दसवीं कर चुके परीक्षार्थी होंगे। टॉपर्स को दो वर्ष के लिए विज्ञान संकाय से 12वीं करने के लिए छात्रवृत्ति मिलेगी। ये राशि बारहवीं करने तक दो वर्ष के लिए विद्यार्थी खाते में सीधे ट्रांसफर बेनिफिट स्कीम के माध्यम से पहुंचेगी। प्रत्येक राज्य से राष्ट्रीय परीक्षा के लिए चयनित विद्यार्थियों को परीक्षा पास करने पर राज्य स्तर से बढ़ी हुई छात्रवृत्ति दी जाएगी। राज्य स्तर पर ये राशि 1500 रुपये प्रति माह दो वर्ष के लिए है। राष्ट्र स्तर पर पास विद्यार्थियों के लिए राशि का निर्धारण एनसीईआरटी द्वारा किया जाएगा।
विज्ञापन


फरीदाबाद ने तोड़ा कई वर्षों का रिकॉर्ड
प्रतिभा खोज परीक्षा के लिए पिछले कई वर्षों से 1 परीक्षा केंद्र पर करीब 300 विद्यार्थी ही छात्रवृत्ति परीक्षा देते आए हैं। इस वर्ष प्रदेश के 22 जिलों में से सबसे ज्यादा परीक्षार्थियों की सूची में फरीदाबाद चौथे नंबर पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


परीक्षा पैटर्न:
दो पाली में सुबह 10 से 12 और दोपहर 1:30 से 3:30 के बीच परीक्षा
- पहली पाली- मानसिक परीक्षण क्षमता 100 अंकों के प्रश्न
- दूसरी पाली- शैक्षिक योग्यता परीक्षा में 100 अंकों के प्रश्न पूछे जाएंगे। इसमें गणित और विज्ञान से 40-40 अंकों के प्रश्न पूछे जाएंगे। वहीं 20 अंकों के भाषा ज्ञान आधारित प्रश्न होंगे।


कोट
परीक्षा के लिए इस बार करीब 7 गुना विद्यार्थियों ने आवेदन किए थे। अन्य वर्षों के मुकाबले इस बार छात्रवृत्ति के लिए फरीदाबाद की दावेदारी ज्यादा रहेगी।
- अजय शर्मा, नोडल अधिकारी एवं जिला गणित विशेषज्ञ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed