फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   स्मार्ट सिटी के नाम पर भाजपा ने फरीदाबाद को बनाया स्लम सिटी

स्मार्ट सिटी के नाम पर भाजपा ने फरीदाबाद को बनाया स्लम सिटी

Sat, 20 Oct 2018 07:16 PM IST
Updated Sat, 20 Oct 2018 07:16 PM IST
विज्ञापन
स्मार्ट सिटी के नाम पर भाजपा ने फरीदाबाद को बनाया स्लम सिटी

विज्ञापन
स्मार्ट सिटी के नाम पर भाजपा ने बनाया स्लम सिटी : करण दलाल
- पोल खोल अभियान के तहत सर्किट हाउस में पत्रकारों से रूबरू हुए कांग्रेस विधायक

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। कांग्रेस विधायक करण दलाल ने कहा कि भाजपा सरकार ने स्मार्ट सिटी के नाम पर फरीदाबाद को स्लम सिटी बना दिया। स्मार्ट सिटी के नाम पर आया पैसा कहां गया। यह किसी को नहीं पता। सड़के जर्जर हालत में है, थोड़ी सी बारिश शहर के लिए मुसीबत बनकर आती है मगर विकास कार्य की बजाए मंत्री अपनी नाक ऊंची करने के लिए सार्वजनिक मंचों पर लड़ रहे हैं। कांग्रेस विधायक करण दलाल ने प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ पोल खोल अभियान की शुरुआत की है और उसी सिलसिले में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
उन्होंने भाजपा प्रदेश प्रभारी पर भ्रष्टाचार फैलाने का आरोप लगाया। करण दलाल ने कहा कि एक ओर सरकार प्रदेश में भ्रष्टाचार मुक्त होने का दावा ठोंकती है। वहीं, दूसरी ओर भाजपा प्रभारी के रिश्तेदार द्वारा उनके नाम पर अवैध वसूली कर रहे हैं। दलाल ने कहा कि औद्योगिक नगरी को स्मार्ट सिटी बनाने के नाम पर लूटा जा रहा है। सड़कों पर जगह-जगह पानी भर जाता है, गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। राज्य की जीडीपी में 14 प्रतिशत की भागेदारी निभाने वाले करीब 20 हजार उद्यमी कारोबार बंद करने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

विदेशी कारोबारी भी यहां निवेश करने से पीछे हट रहे हैं। शहर से हर साल 3 हजार करोड़ रुपये का निर्यात होता है। मगर भाजपा सरकार आने के बाद भी इसके विकास पर कोई ध्यान नहीं दिया गया है। भाजपा नेताओं और पुलिस की मिलीभगत से यमुना खनन का धंधा जोरों पर चल रहा है। रोडवेज कर्मचारियों के साथ अन्याय हो रहा है। विजय दशमी के दिन एक मंच पर दो मंत्रियों के आपसी झगड़े से देश में हरियाणा की छवि धूमिल हुई है। ऐसे मंत्रियों को शर्म करनी चाहिए। चुनाव को अब कुछ समय रह गया और जनता इनको सबक जरूर सिखाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed