फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   अब नजर आएंगे सीएम घोषणा के विकास कार्य

अब नजर आएंगे सीएम घोषणा के विकास कार्य

Fri, 07 Sep 2018 08:00 PM IST
Updated Fri, 07 Sep 2018 08:00 PM IST
विज्ञापन
अब नजर आएंगे सीएम घोषणा के विकास कार्य

विज्ञापन
विकास कार्यों पर अब लगेंगे सीएम घोषणा के बोर्ड

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। मुख्यमंत्री घोषणा के तहत किए गए विकास कार्य अब जनता को आसानी से नजर आने लगेंगे। करोड़ों की लागत से कराए गए कार्यों को सीएम घोषणा का बोर्ड लगाकर दर्शाया जाएगा। इस बोर्ड पर संबंधित विकास योजना की सारी जानकारी भी दर्शाई जाएगी।

जिला प्रशासन के आंकड़ों के मुताबिक, मुख्यमंत्री ने बीते चार साल में शहर के विकास के लिए 331 विभिन्न घोषणाएं की हैं। इनमें से कई विकास कार्य पूर्ण हो चुके हैं, मगर आम जनता को इसकी जानकारी नहीं है। अब इन विकास कार्यों का प्रचार जनता के बीच करने का निर्णय लिया गया है। इसके तहत संबंधित विकास कार्य का डिस्प्ले बोर्ड ऐसी जगह लगाया जाएगा जहां से वह सभी लोगों को आसानी से नजर आए। इस बोर्ड पर मुख्यमंत्री घोषणा के तहत विकास कार्य तो लिखा होगा। इसके अलावा बोर्ड पर कार्य का नाम, कोड नंबर, कार्य की कीमत, आरंभ की तारीख, पूर्ण होने की तारीख, कार्यकारी एजेंसी का नाम और संबंधित का मोबाइल नंबर, संबंधित अधिशाषी अभियंता, कार्यकारी अभियंता, जेई ऐई का नाम, विकास कार्य की कुल लागत और जारी की गई धनराशि का ब्योरा भी दर्ज होगा। निगम आयुक्त मो. शाइन ने बताया निगम के अधिकार क्षेत्र में हुए और हो रहे मुख्यमंत्री घोषणा के सभी कार्यों पर बोर्ड लगाए जाएंगे। तीन दिन में सभी विकास कार्यों पर बोर्ड लगा दिए जाएं इसके आदेश सभी कार्यकारी अभियंताओं को जारी किए हैं। मुख्यमंत्री घोषणा के सभी विकास कार्य नगर निगम की वेबसाइट पर भी अपलोड किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed