{"_id":"5b50bc954f1c1b572f8b570a","slug":"81532017813-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाईएमसीए विश्वविद्यालय के कुलसचिव ने किया पौधरोपण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाईएमसीए विश्वविद्यालय के कुलसचिव ने किया पौधरोपण
Updated Thu, 19 Jul 2018 10:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पर्यावरण को रहें जागरूक, हरे पौधे देंगे जीवन
फरीदाबाद। वाईएमसीए विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. संजय शर्मा ने गांव भनकपुर में पौधरोपण किया। इस अवसर पर उन्होंने लोगों को पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने के लिए जागरूक किया।
ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कुलसचिव ने कहा कि हमें पर्यावरण के प्रति जागरूक रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज सभी पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लें और अधिक से अधिक पौधे लगाएं। इस अवसर पर कुलसचिव ने ग्रामीणों से पॉलिथीन इस्तेमाल न करने की भी अपील की। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि भावी पीढ़ी को अपने गौरवशाली इतिहास के बारे में सही जानकारी दें, ताकि उन्हें अपने पूर्वजों के शौर्य से प्रेरणा मिले सके। भनकपुर सरपंच ने अपने गांव में लगाए गए सीसीटीवी कैमरों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि गांव की सुरक्षा की दृष्टि से गांव के मुख्य चौक चौराहों पर 22 कैमरे लगाए गए हैं। इसके अलावा भनकपुर गांव देश का दूसरा और हरियाणा प्रदेश का पहला गांव हैं, जहां नियमित रूप से सुबह के समय राष्ट्रगान बजता है। सभी ग्रामीण राष्ट्रगान के सम्मान में अपने अपने स्थान पर खड़े होकर राष्ट्रगान गाते हैं। इस अवसर पर गांव के सरपंच सचिन मंडोतिया, वाईएमसीए यूनिवर्सिटी के खेल अधिकारी डा. राजेश भारद्वाज, युवा भाजपा नेता मनोज खंडेलवाल, रामपाल, शेरसिंह, रामसिंह, बोधराज रावत, राजकुमार आदि मौजूद रहे। ब्यूरो