फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   810 new infected with corona, three killed

कोरोना से 810 नए संक्रमित, तीन की मौत

Thu, 15 Apr 2021 11:13 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 15 Apr 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
810 new infected with corona, three killed
फरीदाबाद। संक्रमण की रफ्तार इतनी बढ़ गई है कि बृहस्पतिवार को 810 नए मरीज मिले, तीन की मौत हो गई। वहीं, 587 मरीज विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हैं। इनमें से 94 संक्रमित आईसीयू में ऑक्सीजन सपोर्ट पर है। पांच संक्रमित वेंटिलेटर पर हैं। जिला मुख्य चिकित्सा प्रभारी डॉ. रणदीप पुनिया का कहना है कि जिले में छह हजार बेड आरक्षित हैं। इसमें कोविड केयर सेंटर (सीसीसी) और निजी अस्पतालों में आरक्षित बेड शामिल हैं। इसमें ईएसआइसी मेडिकल कॉलेज में 500 संक्रमितों के लिए बेड आरक्षण की क्षमता है। कोविड केयर सेंटर जरूरत अनुसार विकसित किए जा सकते हैं।
विज्ञापन

सक्रिय संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3536
स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार, अब तक 52853 लोग संक्रमित और 48885 लोग स्वस्थ हुए हैं। जिले में सक्रिय संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3536 हो गई है। इनमें से 587 संक्रमित अस्पतालों में भर्ती हैं और 2949 होम आइसोलेशन में हैं। इस समय 94 संक्रमित विभिन्न अस्पतालों के आईसीयू में ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं और पांच वेंटिलेटर पर उपचाराधीन हैं। सैंपल की एवज में पॉजिटिविटी दर बढ़कर 8.7 फीसदी है। सक्रिय मामलों की दर 6.7 फीसदी हो गई है। जो एक समय मात्र आधा फीसदी रह गई थी। रिकवरी दर गिरकर 92.7 फीसदी हो गई है। कोविड नोडल अधिकारी डॉ. रामभगत ने बताया कि कोरोना के मामले अब 65 दिनों में दोगुने हो रहे हैं। बृहस्पतिवार को 2548 सैंपल लिए गए और 2571 सैंपल की रिपोर्ट आना बाकी है। प्रति एक लाख की आबादी में 33851 सैंपल लिए जा रहे हैं। कुल 609332 सैंपल लिए जा चुके हैं।
विज्ञापन

टीका उत्सव के बाद घटा वैक्सीनेशन
स्वास्थ्य विभाग की ओर से बृहस्पतिवार को टीकाकरण के 87 सेशन लगाए गए। इस दौरान 4332 लोगों को कोरोना बचाव का टीका लगाया गया। कुल 2806 लोगों को टीके की पहली व 1526 को टीके की दूसरी डोज दी गई। टीकाकरण नोडल अधिकारी डॉ. रमेश ने बताया कि 45 से 60 साल तक की उम्र के 1830 लोगों ने टीके की पहली व 472 लोगों ने दूसरी डोज ली। इस दौरान 60 साल से अधिक उम्र के 768 बुजुर्गों ने पहली व 998 ने दूसरी डोज ली। उन्होंने बताया कि 160 फ्रंट लाइन वर्कर ने टीके की पहली व 19 ने दूसरी डोज ली। इस दौरान 48 स्वास्थ्य कर्मियों ने टीके की पहली व 37 ने दूसरी डोज ली। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को भी टीकाकरण अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed