फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   8.10 lakh cheated in the name of investment in stock market

Faridabad News: शेयर बाजार में निवेश के नाम पर 8.10 लाख ठगे

Sun, 28 Apr 2024 12:18 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 28 Apr 2024 12:18 AM IST
विज्ञापन
8.10 lakh cheated in the name of investment in stock market
ग्रुप में जोड़कर फर्जी संदेशों से देते रहे धोखा, केस दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। साइबर ठगों ने शेयर बाजार में निवेश के नाम पर एक युवक से 8.10 लाख रुपये ठग लिए। साइबर थाना सेंट्रल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ग्रेटर फरीदाबाद सेक्टर-87 निवासी शैंकी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया वह सेक्टर-27 ए स्थित एक कंपनी में नौकरी करते हैं। आठ जनवरी को उनके पास अनजान नंबर से मैसेज आया। जैसे ही उन्होंने मैसेज में आए लिंक पर क्लिक किया वह एक ग्रुप से जुड़ गए। इस ग्रुप में पहले से ही कुछ लोग जुड़े हुए थे। सभी शेयर मार्केट में निवेश और मुनाफे के बारे में बात कर रहे थे। काफी लोगों ने ग्रुप में बताया कि उनके पैसे कुछ दिनों में ही दोगुना हो गए। कमाई होती देख शैंकी ने भी पैसे निवेश करने चाहे। इसके बाद उन्हें एक अन्य व्हाट्सअप ग्रुप से जोड़ दिया गया। आरोपियों ने उनसे ऑनलाइन ही एक फार्म भरवाया। आवेदन पर मुंबई सेबी विभाग भारत सरकार लिखा हुआ था। फार्म भरने के बाद आरोपियों ने ग्रुप का यूआरएल लिंक भेजकर उनका खाता खोला। 13 फरवरी को शैंकी ने सात लाख 71 हजार रुपये निवेश किए। धीरे-धीरे आरोपियों द्वारा खोले गए खाते में उनकी रकम बढ़ती दिखाई देने लगी। देखते ही देखते शैंकी ने आठ लाख 10 हजार रुपये निवेश कर दिए। पैसे निकालने या ट्रांसफर करने की बात पर आरोपी उन्हें टाल देते थे। ठगी का अहसास होने पर उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस में दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed