{"_id":"68a89daecc7fc871e90dd73f","slug":"8-players-selected-for-state-level-in-yoga-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-49663-2025-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: योग में 8 खिलाड़ियों का राज्य स्तर के लिए चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: योग में 8 खिलाड़ियों का राज्य स्तर के लिए चयन
Fri, 22 Aug 2025 10:11 PM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
Updated Fri, 22 Aug 2025 10:11 PM IST
विज्ञापन
- अंडर 11 में श्रीराम और अंडर 14 में सैनिक स्कूल का दबदबा
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिले के सेक्टर 88 स्थित एसआरएस इंटरनेशनल स्कूल में विभिन्न योग मुकाबले हुए। इसमें अंडर 11 के 7 और अंडर 14 के 8 बालकों ने राज्य स्तरीय मुकाबलों के लिए अपना स्थान पक्का कर लिया। इनमें अंडर 11 से श्रीराम मॉडल पब्लिक स्कूल (एसआरएमपीएस) के तीन बच्चे शामिल रहे। वहीं, अंडर 14 में बल्लभगढ़ स्थित सैनिक पब्लिक स्कूल (एसपीएस) के 3 खिलाड़ियों ने बाजी मारी।
अंडर 11 में रतन कॉन्वेंट स्कूल (आरसीएस) से प्रणव, कश्यप (एसआरएमपीएस), जीवांश (आरसीएस), आयुष रावत, अभिनंदन (एसआरएमपीएस), दयानंद एंग्लो वैदिक स्कूल (डीएवी) से हर्ष और सेंट पीटर कॉन्वेंट स्कूल से उत्कर्ष वीर रहे। अंडर 14 में पारंपरिक योग में सैनिक पब्लिक स्कूल (एसपीएस) से नक्ष और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भाकरी से सुशांत राव पहले और दूसरे पर रहे। कलात्मक एकल योग में भी नक्ष ने बाजी मारी और दूसरे स्थान पर रहकर लक्षित (डीएवी) ने अपनी जगह राज्य स्तरीय मुकाबलों के लिए बनाई। कलात्मक युगल योग में भी सुशांत और उनके जोड़ीदार ओमशंकर ने जीत दर्ज की। दूसरे स्थान पर लक्षित और देवांश (डीएवी) की जोड़ी रही। तलात्मक युगल योगासन में सक्षम और प्रशांत (एसपीएस) ने पहला स्थान हासिल किया जबकि दूसरे पर देवांश और कृष (डीएवी) रहें।