फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   8 buses removed from six routes of city buses

सिटी बसों के छह रूटों से 8 बसों को हटाया

Wed, 04 May 2022 11:06 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 04 May 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
8 buses removed from six routes of city buses
बल्लभगढ़। बस डिपो से चलने वाली सिटी बसों के छह रूटों से 8 बसों को हटाया गया है। सबसे ज्यादा बसें 904 नंबर रूट से घटाई गई हैं। बसों की संख्या कम होने की वजह से यात्रियों को थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पहले इन रूटों पर चलने वाली बसों का समय हर 10 मिनट का था। वहीं अब यह बढ़ाकर अब 14 मिनट कर दिया गया है।
विज्ञापन

सिटी बस डिपो के मैनेजर अक्षय ने बताया कि 6 रूटों पर चलने वाली बसों को घटाया गया है। सबसे ज्यादा बसें रूट नंबर 904 से घटाई गई हैं। इस रूट पर पहले 10 बसों का संचालन किया जाता था लेकिन अब 7 बसों चल रही है। वहीं 903 रूट पर 10 बसों का चलाया जा रहा था जोकि अब नौ हो गई है। रूट नंबर 909 से एक बस को घटाया गया है। पांच बसों को चलाया जा रहा है। वहीं रूट नंबर 913 व 915 एक-एक बस को हटाया गया है। अब इन रूटों पर 4-4 बसों को संचालन हो रहा है।
विज्ञापन

जून में आएगी 50 बसें
डिपो मैनेजर अक्षय ने बताया कि बल्लभगढ़ बस डिपो में जून तक 50 नई बसेें आने की उम्मीद है। जिसके बाद जिन रूटों से बसों की संख्या का घटाया गया है। उनको बढ़ा दिया जाएगा। इसके अलावा अन्य नए रूटों पर बसों को शुरू करने की उम्मीद है। नए बस आने से शहर के लोगों को आवागमन करने में काफी सुविधा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed