{"_id":"6830c17437a4e2acc80e9d44","slug":"8-bed-icu-started-in-bk-hospital-faridabad-news-c-353-1-fb21001-100057-2025-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: बीके अस्पताल में आठ बेड का आईसीयू शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: बीके अस्पताल में आठ बेड का आईसीयू शुरू
विज्ञापन
प्रबंध निदेशक ने किया उद्घाटन
संवाद न्यूज़ एजेंसी
फरीदाबाद। स्वास्थ्य विभाग के प्रबंध निदेशक रिपुदमन सिंह ढिल्लो ने शुक्रवार को एक निजी होटल में अधिकारियों के साथ बैठक ली । इस दौरान बीके अस्पताल के द्वितीय तल पर स्थित आठ बेड के आईसीयू वार्ड का भी उद्घाटन किया। पहले दिन आईसीयू वार्ड में तीन मरीजों को भर्ती किया गया था। इसमें से एक मरीज का पथरी का ऑपरेशन होना है। वही एक महिला के पेट में दर्द हो रहा था इसलिए दोनों मरीजों को गंभीर समझते हुए आई सी यू वार्ड में भर्ती किया गया।
प्रदेश सरकार की ओर से स्वास्थ्य विभाग को बेहतर बनाने के लिए सार्थक नाम का एक अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें विभिन्न विभागों के उपनिदेशक अलग-अलग जिलों में जाकर सुविधाओं का जायजा ले रहे हैं । जिन जिलों में सुविधाओं में कुछ कमी पाई जा रही है उसको दूर करने के निर्देश दिए जा रहे हैं। इस क्रम में आठ उप स्वास्थ्य निदेशकों के नेतृत्व में 24 सदस्यी टीम में सेक्टर-30 व तीन स्थित एफआरयू और बीके अस्पताल का निरीक्षण किया था। इस दौरान उन्होंने खामियों को जल्द से जल्द दूर करने के निर्देश दिए। इसके अलावा जल्द ही एफआरयू सेक्टर-30 व तीन में जल्दी आईसीयू वार्ड शुरू किया जाएगा। एफआरयू में तीन बेड का आईसीयू वार्ड होगा।
-- -- -- -- -- -
अल्ट्रासाउंड के लिए निजी अस्पताल को किया जाएगा इंपैनल
उन्होंने कहा कि गर्भवती महिलाएं जल्द ही रियायती दरों पर निजी अस्पतालों से अल्ट्रसाउंड करा सकेंगे। इसके लिए निजी अस्पतालों को इंपैनल किया जाएगा। वहीं उन्होंने जिले के लिंगानुपात को सुधारने की दिशा में आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार गिरते लिंगानुपात को लेकर बहुत ही गंभीर है।