फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   8-10 youths attacked a company bus; three female employees injured.

Faridabad News: कंपनी बस पर 8-10 युवकों ने किया हमला, तीन महिला कर्मी घायल

Sun, 28 Jun 2026 12:05 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
8-10 youths attacked a company bus; three female employees injured.
राजीव चौक के पास वारदात को दिया अंजाम, घटना का वीडियो वायरल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

फरीदाबाद। सेक्टर-58 थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम युवतियों को लेकर जा रही एक कंपनी बस पर 8 से 10 युवकों ने हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने बस पर पथराव किया। इसके बाद जबरन गेट खुलवाकर बस में घुस गए। इस दौरान चालक के साथ मारपीट की गई और डंडों से बस के शीशे तोड़ दिए गए। इस दौरान युवतियों से बदसलूकी भी की गई। इस हमले में तीन युवतियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। उनका उपचार चल रहा है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

जानकारी के अनुसार, पॉलीमेड कंपनी की बस में महिला कर्मचारी जा रही थीं। राजीव चौक के पास पहुंचते ही 8-10 युवकों ने बस को जबरन रोक लिया। कुछ युवक बस में चढ़ गए, जबकि अन्य बाहर से पथराव करते रहे। बस में घुसे युवकों ने चालक के साथ मारपीट की और बस में मौजूद युवतियों से भी बदसलूकी की। बस चालक मोहम्मद ताज ने बताया कि शुक्रवार शाम करीब छह बजे गणेश और विक्की अपने छह-सात साथियों के साथ आए और बस पर हमला कर दिया।पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि मामला पुलिस के संज्ञान में है, लेकिन अभी तक पीड़ित पक्ष की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

डरीं और सहमीं दिख रहीं युवतियां
वायरल वीडियों में बस में बैठी युवतियां डरीं और सहमीं दिख रही हैं। वीडियो में एक युवक हाथ में डंडा लेकर बस के अंदर गाली-गलौज करता दिखाई दे रहा है। युवतियां घबराकर उससे बाहर जाने की गुहार लगाती नजर आ रही हैं। इसके बावजूद बदमाश बदसलूकी और गाली-गलौज करते नजर आ रहे हैं। वहीं बाहर भी कई युवक डंडे लिए खड़े दिखाई देते हैं। चालक ने बताया कि आरोपी पहले भी बस में चढ़कर मारपीट कर चुके हैं। उस समय मामला पुलिस तक पहुंचा था, लेकिन बाद में समझौता हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed