{"_id":"6a6a48a3365a3aebcc085f04","slug":"77th-van-mahotsav-in-faridabad-today-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-76135-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: फरीदाबाद में 77वां वन महोत्सव आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: फरीदाबाद में 77वां वन महोत्सव आज
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। पर्यावरण संरक्षण और जिले में हरियाली बढ़ाने के संकल्प के साथ फरीदाबाद में 77वें वन महोत्सव का आज आयोजन किया जाएगा। जिला प्रशासन और वन विभाग की ओर से जिला स्तरीय कार्यक्रम बल्लभगढ़ आईएमटी में सुबह 10 बजे आयोजित होगा। कार्यक्रम में केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
जिला वन अधिकारी झलकार उयके ने बताया कि 77वें राज्य स्तरीय वन महोत्सव का आयोजन करनाल में किया जाएगा। इसमें मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। राज्य स्तरीय कार्यक्रम का फरीदाबाद में ऑनलाइन माध्यम से लाइव प्रसारण किया जाएगा।