{"_id":"68d7e3ebbac229f55a0fff9c","slug":"75-thousand-rupees-cheated-in-the-name-of-gold-chain-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-52309-2025-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: सोने की चेन के नाम पर 75 हजार ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: सोने की चेन के नाम पर 75 हजार ठगे
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सोने की चेन के नाम पर एक व्यक्ति के साथ 75 हजार रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने व्यक्ति को सोने की चेन के बदले पैसे देने की बात कहीं। थाना ओल्ड फरीदाबाद पुलिस ने शुक्रवार को केस दर्ज कर लिया है। गांव दौलताबाद निवासी डालचंद ने बताया कि वह आठ सितंबर को किसी काम से पंजाब नेशनल बैंक सेक्टर-19 गए थे। काम पूरा होने के बाद जब वह घर जा रहे थे तो उन्हें एक युवक मिला।
युवक ने उनसे पीसी ज्वैलर्स का पता पूछा, जिस पर उन्होंने कहा कि पीसी ज्वैलर्स सेक्टर-19 में नहीं है। उसके बाद वह लड़का उनके साथ बाइक पर बैठ गया। कुछ दूरी पर चलने के बाद आरोपी ने कहा कि उसके पास एक सोने की चेन है, जिसको वह खरीद ले। वह चेन उनको 75 हजार रुपये में दे देगा। इसके बाग उन्होंने घर से पैसे लाकर युवक को दे दिए।आरोपी ने पैसों के बदले उनको एक रुमाल दिया। जब उन्होंने रुमाल को देखा तो उसमें एक गोल्डन रंग की घड़ी थी, जो नकली थी। जिस पर जब उन्होनें आरोपी को आवाज लगाई तो वह वहां से भाग गया।