फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   73,638 people lost their lives in six months, investigation is being done regarding dengue and malaria

Faridabad News: छह महीने में 73,638 लोगों की बनी स्लाइड, डेंगू-मलेरिया को लेकर हो रही जांच

Thu, 27 Jun 2024 04:34 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jun 2024 04:34 PM IST
विज्ञापन
73,638 people lost their lives in six months, investigation is being done regarding dengue and malaria
-लार्वा मिलने पर 200 लोगों को नोटिस, घर-घर जाकर हो रही जांच
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। जिला स्वास्थ्य विभाग की ओर से तेज बुखार और डेंगू मलेरिया से मिलते-जुलते लक्षणों वाले मरीजों की स्लाइड बनाई जा रही है। इसके तहत पिछले करीब 6 महीने में 73,638 लोगों की जांच की गई है। वहीं डेंगू की पहचान के लिए 191 मरीजों की एनएस-1 जांच की गई है। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग घर-घर जाकर लार्वा की जांच कर कर रहा है। मच्छरों का लार्वा मिलने पर 200 से ज्यादा लोगों को नोटिस दिए जा चुके हैं।


मौसम विभाग ने शहर में शनिवार से बारिश की संभावना जताई है। बारिश के दिनों में मच्छर ज्यादा पनपते हैं। ऐसे में डेंगू मलेरिया के मरीजों की संख्या में भी बढ़ोतरी होती है। संक्रमण का सबसे ज्यादा खतरा जून के अंत से लेकर नवंबर तक रहता है। मच्छरों को पनपने से रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग की 40 टीमें घर-घर जाकर जांच कर रही हैं। घर में मच्छरों का लार्वा मिलने पर लोगों को नोटिस भी दिया जाता है। पिछले तीन महीने में करीब 200 लोगों को नोटिस दिया जा चुका है। यह टीमें शहर के अलग-अलग हिस्सों में लोगों को बीमारी से बचाव और मच्छर पनपने से रोकने के तरीकों के विषय में भी जागरूक कर रही हैं। पिछले दिनों जिले में डेंगू के तीन मरीज थे, इलाज के बाद उन्हें स्वस्थ घोषित कर दिया गया है।
विज्ञापन

-------

मरीजों को दिखाई देते हैं ये लक्षण

नागरिक अस्पताल के सामान्य रोग चिकित्सक डॉ. योगेश गुप्ता ने बताया कि बारिश के बाद डेंगू और मलेरिया का खतरा बढ़ जाता है। डेंगू के आम लक्षणों में तेज बुखार मांसपेशियों और जोड़ों में गंभीर दर्द, सिरदर्द, छाती, पीठ या पेट पर लाल चकत्ते होना, आंखों के पीछे दर्द, उल्टी, दस्त की समस्या शामिल है। यह एक वायरल संक्रामक रोग है। यह एडीज मच्छर के काटने से होता है। वहीं बुखार, ठंड लगना, सिरदर्द, बदन दर्द, उल्टी आना और कंपकंपी मलेरिया रोग के लक्षण हैं। इसके जांच और उपचार की सुविधा सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर निशुल्क उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारी से बातचीत
डेंगू मलेरिया से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से लोगों की जांच की जा रही है। इसके अतिरिक्त लार्वा रोधी अभियान चलाया जा रहा है। लोगों को भी सहयोग करने की आवश्यकता है।
-डॉ. राम भगत, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी, नागरिक अस्पताल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed