फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   72-year-old woman without open heart surgery replacement heart valve

Faridabad News: 72 वर्षीय महिला का बिना ओपन हार्ट सर्जरी बदला हृदय वाल्व

Thu, 28 May 2026 12:04 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
72-year-old woman without open heart surgery replacement heart valve
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फरीदाबाद। एक निजी अस्पताल में 72 वर्षीय महिला मरीज का ट्रांसकैथेटर एओर्टिक वाल्व रिप्लेसमेंट (टीएवीआर) कर नया हृदय वाल्व सफलतापूर्वक प्रत्यारोपित किया गया। डॉक्टरों के अनुसार मरीज गंभीर हार्ट फेल्योर की स्थिति में अस्पताल पहुंची थीं और उनका हृदय केवल 20 प्रतिशत तक काम कर रहा था। जांच में एओर्टिक वाल्व के अत्यधिक संकुचित होने की पुष्टि हुई।


परिजनों ने कई जगह ओपन हार्ट सर्जरी के लिए सलाह ली, लेकिन अधिक जोखिम के कारण सर्जरी से इनकार कर दिया गया। इसके बाद विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने टीएवीआर प्रक्रिया अपनाने का निर्णय लिया। करीब 50 मिनट चली इस जटिल प्रक्रिया में बिना बेहोश किए नया वाल्व प्रत्यारोपित किया गया।
विज्ञापन



डॉक्टरों ने बताया कि टीएवीआर एक न्यूनतम इनवेसिव तकनीक है, जिसमें कैथेटर के जरिये नया वाल्व हृदय तक पहुंचाया जाता है। उपचार के बाद मरीज की हालत में सुधार हुआ है और हृदय की कार्यक्षमता बढ़कर 55 प्रतिशत तक पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed