{"_id":"5bb79dd0867a5534ee2bb312","slug":"71538760144-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क दुर्घटना में बीएससी के छात्र की मौत, साथी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क दुर्घटना में बीएससी के छात्र की मौत, साथी घायल
Updated Fri, 05 Oct 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में बीएससी के छात्र की मौत, साथी घायल
फरीदाबाद। कॉलेज से घर लौट रहे दो छात्रों को गांव नचौली के पास डंपर ने टक्कर मार दी। हादसे में मोटरसाइकिल सवार बीएससी के एक छात्र की मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया। मृतक की पहचान पलवल के गांव भंगूरी निवासी भूपेंद्र सिंह (20 वर्ष) के रूप में हुई है, जबकि उसका साथी गांव खांभी निवासी गोविंद घायल है। दोनों लिंग्याज यूनिवर्सिटी में बीएससी सेकेंड ईयर के छात्र थे। पुलिस ने घायल छात्र के पिता शिव कुमार की शिकायत पर डंपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, दोनों छात्र मोटरसाइकिल पर सवार थे और घर लौट रहे थे। गोविंद मोटरसाइकिल चला रहा था। गांव नचौली के पास तेज रफ्तार डंपर ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इसमें भूपेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। चालक डंपर छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने डंपर कब्जे में ले लिया है।
ब्यूरो