{"_id":"5b9fec70867a557f0e7190f8","slug":"71537207408-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईकोग्रीन कंपनी से नाराज कैबिनेट मंत्री ने भुगतान रुकवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईकोग्रीन कंपनी से नाराज कैबिनेट मंत्री ने भुगतान रुकवाया
Updated Mon, 17 Sep 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ईकोग्रीन कंपनी से नाराज कैबिनेट मंत्री ने भुगतान रुकवाया
- निगम आयुक्त को पत्र लिखकर कंपनी का भुगतान रोकने का आदेश दिया
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। शहर की सफाई की जिम्मेदारी निभा रही ईकोग्रीन की लगातार शिकायतें मिलने से नाराज कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने निगम आयुक्त को पत्र लिखकर कंपनी का भुगतान रोकने के आदेश जारी किए हैं। भुगतान रुकने के कारण कंपनी कर्मचारियों को वेतन का भुगतान नहीं कर पा रही है।
नगर निगम आयुक्त मो. शाईन ने बताया कि उद्योग एवं पर्यावरण मंत्री विपुल गोयल का पत्र उन्हें मिला है जिसमें मंत्री ने ईकोग्रीन कंपनी के भुगतान रोकने के आदेश दिए है। मंत्री के आदेश पर कंपनी को पेमेंट नहीं दिया जा रहा है। नगर निगम सूत्रों के अनुसार पत्र में कैबिनेट मंत्री ने ईकोग्रीन कंपनी की कार्यशैली पर नाराजगी जताई है। कंपनी सरकार के साथ हुए समझौते और नियम के अनुसार काम नहीं कर रही है। इसके अलावा कंपनी के कर्मचारियों द्वारा अवैध वसूली की शिकायतें लगातार आ रही हैं, कंपनी प्रबंधन ने इसमें भी कोई सुधार नहीं किया। मंत्री के विधानसभा क्षेत्र में कंपनी का काम संतोषजनक नहीं रहा है। क्षेत्र के लोगों से लगातार मिल रही शिकायतों से नाराज होकर उन्होंने निगम आयुक्त को पत्र लिखा है। सूत्रों के मुताबिक कंपनी प्रबंधन अब कैबिनेट मंत्री से मिलकर उनकी शिकायतें दूर करने के प्रयास में जुटा है।