{"_id":"5b92b96b867a557f70415e0e","slug":"71536342379-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मरीज की मौत के बाद लापरवाही का आरोप लगा परिजनों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मरीज की मौत के बाद लापरवाही का आरोप लगा परिजनों ने किया हंगामा
Updated Fri, 07 Sep 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
इलाज में लापरवाही से मरीज की मौत, हंगामा
- परिजनों का आरोप, वेंटीलेटर पर रख बिल बनाता रहा अस्पताल
- अस्पताल प्रबंधन द्वारा नहीं दी जा रही थी जानकारी, बाद में दोनों पक्षों में हुआ समझौता
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। सेक्टर-16 स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती मरीज की मौत के बाद शुक्रवार को मृतक के परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया। परिजनों ने आरोप लगाया कि डॉक्टर मरीज को वेंटीलेटर पर रखकर बिल बनाते रहे। हंगामे की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर शांत किया। बाद में दोनों पक्षों में आपसी तौर पर समझौता हो जाने के बाद मृतक के परिजनों ने पुलिस को किसी तरह की शिकायत देने से इंकार कर दिया और शव लेकर चले गए।
गांव कौराली निवासी राजेंद्र सिंह को दिल का दौरा पड़ने पर परिजनों ने दो सितंबर को सेक्टर-16 स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया था। हालत ज्यादा खराब होने की बात कह राजेंद्र सिंह को 5 सितंबर को आईसीयू में भर्ती कर दिया गया। परिजनों ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि डॉक्टर मरीज के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं दे रहे थे। जब उन्हें शक हुआ तो उन्हें मरीज की हालत के बारे में जानकारी मांगी। इसके थोड़ी देर बाद ही डाक्टर ने राजेंद्र सिंह को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजनों ने अस्पताल में हंगामा किया। अस्पताल में काफी लोग आ गए। अस्पताल प्रबंधन ने हंगामे की सूचना सेक्टर-16 पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों को शांत किया और उनकी अस्पताल प्रबंधन के साथ बात करवाई। बाद में दोनों पक्षों की सहमति के बाद मामला शांत हो गया। इसके बाद राजेंद्र सिंह के परिजनों ने पुलिस को किसी तरह कोई शिकायत देने और शव का पोस्टमार्टम करवाने से इंकार कर दिया। परिजन शव को लेकर वहां से चले गए।