फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   पुरानी पेंशन स्कीम लागू करने के लिए एकजुट होंगे कर्मचारी

पुरानी पेंशन स्कीम लागू करने के लिए एकजुट होंगे कर्मचारी

Sat, 25 Aug 2018 10:00 PM IST
Updated Sat, 25 Aug 2018 10:00 PM IST
विज्ञापन
पुरानी पेंशन स्कीम लागू करने के लिए एकजुट होंगे कर्मचारी
पुरानी पेंशन स्कीम लागू कराने के लिए एकजुट कर्मचारी
विज्ञापन


7 अक्तूबर को प्रदेश स्तरीय रैली निकालेंगे

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। पुरानी पेंशन स्कीम को लागू करवाने और नई पेंशन स्कीम के खिलाफ रोष जाहिर करते हुए प्रदेश स्तरीय सरकारी कर्मचारी एकजुट हो रहे हैं। नई पेंशन स्कीम के तहत वर्ष 2006 से कार्यरत कर्मचारियों में सरकार के प्रति रोष है। ये कर्मचारी प्रदेश स्तर पर मंत्री और अधिकारियों को नई पेंशन स्कीम वापस लेने के लिए ज्ञापन भी सौंप रहे हैं। 7 अक्तूबर को प्रदेश स्तरीय रैली निकालेंगे

आगामी रणनीति को तय करने के लिए जिला स्तरीय बैठक कर सभी कर्मचारियों को सरकार की नीतियों के खिलाफ एकजुट करने का फैसला लिया गया।
पेंशन बहाली संघर्ष समिति की बैठक डॉ. प्रतिभा चौहान की अध्यक्षता में हुई। उन्होंने कहा कि नई पेंशन स्कीम कर्मचारियों के साथ खिलवाड़ से ज्यादा कुछ नहीं। उन्होंने कहा कि नई पेंशन स्कीम के तहत सरकार कर्मचारियों की न सिर्फ जमापूंजी हड़पना चाहती है, बल्कि नेताओं को इस नई पेंशन स्कीम के दायरे से भी बाहर रख पूरा फायदा उठा रही है। सभी न्यू पेंशन स्कीम (एनपीएस) पीड़ित कर्मचारियों ने सरकार से गुहार लगाई कि जब एमएलए, एमपी कुछ दिन के कार्यकाल में भी पेंशन के हकदार हैं तो सरकारी कर्मचारियों को वर्षों की मेहनत के बाद भी उचित पेंशन लाभ क्यों नहीं। एनपीएस के विरोध में सभी यूनियनों और सर्व कर्मचारी संघ, कर्मचारी महा संघ, हसला, आरपीएसएस ने अपना समर्थन दिया है। इस अवसर पर पीबीएसएस की राज्य कार्यकारिणी से राज्य संयोजक सुखदेव, डॉ. प्रतिभा चौहान सचिव, अशोक कुमार और ऋषिदेव जिला प्रभारी मौजूद रहे।
विज्ञापन








विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed