फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   हड़ताली कर्मचारियों के समर्थन में चार घंटे बंद किया पानी

हड़ताली कर्मचारियों के समर्थन में चार घंटे बंद किया पानी

Thu, 24 May 2018 11:36 PM IST
Updated Thu, 24 May 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
हड़ताली कर्मचारियों के समर्थन में चार घंटे बंद किया पानी

विज्ञापन
हड़ताली कर्मचारियों के समर्थन में चार घंटे बंद किया पानी
फरीदाबाद। नगरपालिका कर्मचारी संघ के हड़ताली कर्मचारियों के समर्थन में उतरे हरियाणा गर्वनमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन के कर्मचारियों ने बृहस्पतिवार सुबह आठ से 12 बजे चार घंटे तक न्यायालय परिसर, आबकारी कार्यालय, श्रम विभाग समेत अन्य सरकारी भवनों की जल आपूर्ति को बंद रखा। सुबह कर्मचारी अपने कार्यों को छोड़ कर टाउन पार्क में एकत्रित हुए और यहां पर से प्रदर्शन करते हुए उपायुक्त कार्यालय पहुंचे।

पालिका कर्मचारियों की हड़ताल के समर्थन में पीडब्ल्यूडी कर्मचारियों ने जिला उपायुक्त को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। कर्मचारियों को संबोधित करते हुए यूनियन के प्रांतीय प्रधान वीरेंद्र सिंह डंगवाल ने राज्य सरकार पर नगर पालिका कर्मचारियों की हड़ताल की अनदेखी करने का आरोप लगाया। डंगवाल ने कहा कि पिछले एक पखवाड़े से जारी अनिश्चितकालीन हड़ताल को सरकार गंभीरता से नहीं ले रही है। विभाग में वर्षों से सफाई के कार्यों में कार्यरत कर्मचारियों को नियमित करने, समान काम के लिए समान वेतन देने, कच्चे कर्मचारियों को सामाजिक लाभ प्रदान करने व नगर निगमों में ठेका प्रथा समाप्त करने की मांग कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों को प्रधान कप्पी, सचिव राजकुमार ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed