फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   सड़क खोदकर छोड़ी तो एचएचआरसी से की शिकायत

सड़क खोदकर छोड़ी तो एचएचआरसी से की शिकायत

Tue, 20 Mar 2018 10:51 PM IST
Updated Tue, 20 Mar 2018 10:51 PM IST
विज्ञापन
सड़क खोदकर छोड़ी तो एचएचआरसी से की शिकायत
सड़क खोद कर छोड़ देने पर ठेकेदार और निगम की शिकायत
विज्ञापन

फरीदाबाद। सड़कों के चौड़ीकरण के लिए उसे खोदकर छोड़ देने से परेशान एक संस्था ने नगर निगम व निगम ठेकेदार की शिकायत हरियाणा मानवाधिकार आयोग (एचएचआरसी) से की है। यह शिकायत एचएचआरसी को ई-मेल कर कार्रवाई की मांग की गई है।
पिछले कुछ समय से एनआईटी में नीलम-बाटा, नीलम-रेलवे रोड, केसी रोड सहित शहर में कई स्थानों पर सड़क निर्माण व चौड़ीकरण का काम चल रहा है। मगर ठेकेदारों की लापरवाही के कारण डेढ़ से दो माह पहले ही निर्माण के लिए सड़क खोदकर छोड़ दी गई और काम रुक गया। ऐसे में हवा के साथ उड़ने वाली धूल मिट्टी से लोगों को अस्थमा और आंखों की बीमारियां हो रही हैं। धूल मिट्टी तो अस्थमा मरीजों के लिए जानलेवा साबित होती है। ऐसे में एनजीओ टीम सेव फरीदाबाद ने एचएचआरसी को मेल भेजकर इसकी शिकायत की है।
विज्ञापन

टीम सेव फरीदाबाद के संयोजक पवन शर्मा ने बताया कि धूल मिट्टी से एक तरफ लोग बीमार हो रहे हैं तो सड़कों पर चलना मुश्किल हो रहा है। सड़के खुदी होने के कारण लोग दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। मगर न तो नगर निगम को इसकी परवाह है और न ही ठेकेदार को सड़क निर्माण की कोई जल्दी है। इससे शहरवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके चलते उन्हें शिकायत करनी पड़ी। उन्होंने उम्मीद जताई कि दो-तीन दिन में एचएचआरसी की तरफ से नगर निगम को नोटिस भेजकर इस मामले में जरूर जवाब मांगा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed