फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   6.90 lakh quintals of wheat arrived in the district

Faridabad News: जिले में 6.90 लाख क्विंटल गेहूं की आवक

Mon, 06 Apr 2026 12:26 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
6.90 lakh quintals of wheat arrived in the district
मंडियों से 2,12,685 क्विंटल गेहूं की खरीद विभिन्न एजेंसियों द्वारा की गई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

होडल। जिले में चार अनाज मंडियों में गेहूं की आवक जोरों पर है। शनिवार की देर रात तक मंडियों में 52,725 गेट पासों के माध्यम से 6,90,734 क्विंटल गेहूं बिक्री के लिए किसानों द्वारा लाई गई। हसनपुर में पहले खरीद शुरू हो गई, इन मंडियों से 2,12,685 क्विंटल गेहूं की खरीद विभिन्न एजेंसियों द्वारा की गई है।


जिले में गेहूं खरीद के लिए फिलहाल चार मंडियों में खरीद केंद्र बनाए गए हैं। सुबह का मौसम साफ होते ही किसानों ने गेहूं कटाई कार्य तेज कर दिया। किसान खेत से सीधे मंडी में गेहूं लेकर पहुंचे, जिसमें पलवल में 3,441 गेट पासों के माध्यम से 1,70,491 क्विंटल गेहूं दर्ज हुई। इसी प्रकार होडल में 5,277 गेट पासों से 2,42,797, हसनपुर में 2,596 गेट पासों से 1,10,863 क्विंटल गेहूं दर्ज की गई। वहीं, हथीन में 4,141 गेटपास काटने के साथ ही 1,66,583 क्विंटल गेहूं शनिवार की देर रात दर्ज किया गया।
विज्ञापन


खरीद एजेंसियों ने मंडी में गेहूं की नमी की जांच की। इन अनाज मंडियों में फसल में 14 से 17 प्रतिशत नमी मिली तो एजेंसी के अधिकारियों ने 6 लाख क्विंटल गेहूं की फसल में से केवल दो लाख 12 हजार 685 क्विंटल गेहूं की खरीद की गई। माहौली गांव के किसान सुमेर और रमेश ने बताया कि वे बुधवार को गेहूं लेकर आए थे। उन्होंने मंडी में गेहूं को सुखाने के लिए फैला दी लेकिन शनिवार को भी गेहूं खरीद नहीं की गई। किसानों ने मांग की कि मंडी में खरीद साथ के साथ की जानी चाहिए। अनाज मंडी से मिले रिकॉर्ड के अनुसार शनिवार की देर रात तक पलवल में 67348 होडल में 76560 क्विंटल गेहूं की फसल के साथ हथीन 61741 सहित हसनपुर में पहले दिन 7036 क्विंटल गेहूं अनाज मंडी में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



वर्जन


जिले में गेहूं की फसल के एक-एक दाने की सरकारी खरीद की जाएगी। किसी को कोई दिक्कत नहीं होने दी जाएगी। इसके लिए मंडी अधिकारियों को दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। मौसम खराब होने के कारण गेहूं में नमी आ रही है, जिसको लेकर खरीद में थोड़ी दिक्कत है। -डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ, उपायुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed