फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   69% of the district's residents are dissatisfied with the administration's preparations to tackle waterlogging.

Faridabad News: जलभराव से निपटने को प्रशासन की तैयारियों से संतुष्ट नहीं जिले के 69 फीसदी लोग

Thu, 09 Jul 2026 11:53 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
69% of the district's residents are dissatisfied with the administration's preparations to tackle waterlogging.
सर्वे में खुलासा, जलभराव अब पूरे एनसीआर की गंभीर और व्यापक समस्या बन चुका है
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। मानसून की शुरुआत के साथ ही दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर जलभराव और ट्रैफिक जाम की समस्या ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। इसी बीच लोकलसर्कल्स के एक सर्वे में सामने आया है कि क्षेत्र के अधिकांश नागरिक प्रशासन की तैयारियों से संतुष्ट नहीं हैं। फरीदाबाद के 69 फीसदी लोगों ने प्रशासन की तैयारियों को खराब या बहुत खराब बताया।
सर्वे में दिल्ली, गुरुग्राम, नोएडा, फरीदाबाद और गाजियाबाद के 11,000 से अधिक लोगों ने भाग लिया। नतीजों के अनुसार, 79 फीसदी लोगों ने जलभराव से निपटने के लिए स्थानीय प्रशासन की तैयारियों को खराब बताया। इनमें 50 फीसदी ने तैयारियों को बहुत खराब और 29 ने खराब रेटिंग दी। वहीं, 21 प्रतिशत लोगों ने व्यवस्थाओं को औसत माना। उल्लेखनीय है कि किसी भी प्रतिभागी ने प्रशासन को अच्छा नहीं आंका। शहरवार आंकड़ों में गुरुग्राम सबसे पीछे रहा, जहां 92 फीसदी लोगों ने प्रशासन की तैयारियों को खराब या बहुत खराब बताया। इसके बाद दिल्ली 82, गाजियाबाद 80, नोएडा 73 और फरीदाबाद 69 फीसदी का स्थान रहा। सर्वे के मुताबिक, हर शहर में दो-तिहाई से अधिक लोगों की नाराजगी इस बात का संकेत है कि जलभराव अब पूरे एनसीआर की गंभीर और व्यापक समस्या बन चुका है।
विज्ञापन


हर साल बारिश के दौरान होने वाले जलभराव को लेकर नागरिक ड्रेनेज सिस्टम की खराब स्थिति, नालों की समय पर सफाई न होने और विभिन्न सरकारी एजेंसियों के बीच तालमेल की कमी पर सवाल उठाते रहे हैं। लोकलसर्कल्स के अध्यक्ष सचिन टपारिया ने बताया कि वह सर्वे के निष्कर्षों को एनसीआर के नगर निगमों, विकास प्राधिकरणों और राज्य सरकारों के समक्ष प्रस्तुत करेंगे, ताकि जलभराव की समस्या को केवल मौसमी परेशानी नहीं, बल्कि सालभर की नागरिक प्राथमिकता के रूप में देखा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed