{"_id":"6a440ff73541b52b010106c7","slug":"67-people-benefited-from-the-health-check-up-camp-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-73696-2026-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: स्वास्थ्य जांच शिविर का 67 लोगों ने उठाया लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: स्वास्थ्य जांच शिविर का 67 लोगों ने उठाया लाभ
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। एनआईटी स्थित रोड गार्डन में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 67 लोगों ने स्वास्थ्य संबंधी जांच कराई और विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श लिया। यह आयोजन में सेक्टर-8 स्थित डॉ. सूरज प्रकाश आरोग्य केंद्र ने भारत विकास परिषद के सहयोग से किया।
शिविर में लोगों की रक्तचाप (बीपी), ब्लड शुगर, वजन सहित सामान्य स्वास्थ्य जांच की गई। जांच के दौरान कई लोगों में आंखों से जुड़ी समस्याओं के शुरुआती संकेत मिले, जिन्हें आगे विशेषज्ञ से जांच कराने की सलाह दी गई। इस अवसर पर चिकित्सकों ने लोगों को मधुमेह, उच्च रक्तचाप, आंखों की देखभाल और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के प्रति जागरूक किया।