फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   650 police personnel deployed at the Surajkund Diwali festival fair

Faridabad News: सूरजकुंड दिवाली उत्सव मेले में 650 पुलिसकर्मी तैनात

Thu, 22 Oct 2026 11:45 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
650 police personnel deployed at the Surajkund Diwali festival fair
23 से 26 अक्तूबर तक आयोजित होगा, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड की भी रहेगी व्यवस्था
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सूरजकुंड में 23 से 26 अक्तूबर तक आयोजित होने वाले दिवाली उत्सव मेले को सुरक्षित और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस ने व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए हैं। मेले में वीआईपी के आगमन और बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए 650 से अधिक पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी डीसीपी एनआईटी उत्तम को नोडल अधिकारी के रूप में सौंपी गई है।


पुलिस मेले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ भीड़ प्रबंधन, यातायात नियंत्रण और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखेगी। प्रवेश और निकास द्वारों के अलावा प्रमुख स्थानों तथा भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में विशेष निगरानी की जाएगी। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखेंगे। भीड़ को नियंत्रित करने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए बैरिकेडिंग सहित आवश्यक प्रबंध किए गए हैं। सुरक्षा जांच के लिए एंटी-सबोटाज टीम, बम डिस्पोजल टीम और डॉग स्क्वायड की व्यवस्था की गई है। ये टीमें मेले के विभिन्न क्षेत्रों, प्रवेश द्वारों और महत्वपूर्ण स्थानों की जांच करेंगी। संदिग्ध वस्तुओं पर विशेष नजर रखी जाएगी, ताकि किसी भी संभावित खतरे से समय रहते निपटा जा सके।
विज्ञापन





सीसीटीवी कंट्रोल रूम से होगी निगरानी



मेला प्रशासन की ओर से सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इनकी निगरानी के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जहां पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। कैमरों के माध्यम से मेले में आने-जाने वाले लोगों और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी। किसी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु की जानकारी मिलने पर संबंधित पुलिस अधिकारियों को सूचित कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन








यातायात व्यवस्था के लिए विशेष इंतजाम



मेले के आसपास यातायात सुचारु बनाए रखने के लिए प्रमुख मार्गों और चौराहों पर यातायात पुलिस तैनात रहेगी। पुलिस ने वाहन चालकों से निर्धारित पार्किंग स्थलों का उपयोग करने और सड़कों पर वाहन खड़ा नहीं करने की अपील की है। वाहन चालकों को यातायात पुलिस के निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है।




बच्चों और कीमती सामान का रखें ध्यान



पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि मेले में आने वाले लोगों से सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील है। भीड़भाड़ वाले स्थानों पर मोबाइल फोन, पर्स और अन्य कीमती सामान का ध्यान रखने तथा बच्चों को अकेला नहीं छोड़ने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed