{"_id":"699363d3ab799ecaaf07c1d6","slug":"65-examination-centres-have-been-set-up-in-the-district-faridabad-news-c-25-1-mwt1001-109965-2026-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: लीड \nजिले में 65 परीक्षा केंद्र बने, 7 संवेदनशील तो 8 अति संवेदनशील घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: लीड जिले में 65 परीक्षा केंद्र बने, 7 संवेदनशील तो 8 अति संवेदनशील घोषित
विज्ञापन
-हरियाणा शिक्षा बोर्ड भिवानी ने सेकेंडरी व सीनियर सेकेंडरी परीक्षाओं के लिए की घोषणा
-परीक्षाओं के दौरान नकल रोकने पर रहेगा प्रशासन का पूरा जोर
- परीक्षा केंद्रोंं पर दीवार, खिड़की, दरवाजे ठीक करने के आदेश
संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। हरियाणा शिक्षा बोर्ड भिवानी ने सेकेंडरी व सीनियर सेकेंडरी की वार्षिक परीक्षा 2026 के लिए जिला नूंह के परीक्षा केंद्र घोषित कर दिए हैं। जिले में कुल 65 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें सात को संवेदनशील और आठ को अति संवेदनशील श्रेणी में रखा गया है। जारी सूची के अनुसार नूंह जिले को चार उपमंडल फिरोजपुर झिरका, नूंह, तावडू और पुन्हाना में विभाजित कर केंद्र निर्धारित किए गए हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नकल रोकने और परीक्षा को पारदर्शी बनाने के लिए इन संवेदनशील व अति संवेदनशील केंद्रों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी।
उपमंडलवार केंद्रों की स्थिति :
फिरोजपुर झिरका में सरकारी व निजी विद्यालयों को मिलाकर 10 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। नूंह उपमंडल में सर्वाधिक 18 केंद्र निर्धारित किए गए हैं, जिनमें कुछ केंद्रों को संवेदनशील श्रेणी में रखा गया है। तावडू उपमंडल में 15 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं। पुन्हाना उपमंडल में 22 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें कई केंद्रों पर सख्त निगरानी के निर्देश दिए गए हैं।
सख्त इंतजामों के निर्देश :
बोर्ड की ओर से जारी सूची में संकेत दिया गया है कि जिन केंद्रों के आगे एक स्टार लगा है उन्हें संवेदनशील तथा डबल स्टार लगे केंद्रों को अति संवेदनशील माना गया है। इन केंद्रों पर अतिरिक्त पुलिस बल, उड़नदस्ते और विशेष पर्यवेक्षक तैनात किए जाने की तैयारी है। परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी निगरानी, मोबाइल फोन प्रतिबंध, बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक और केंद्र अधीक्षकों को विशेष दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
पारदर्शिता पर जोर :
अधिकारियों के अनुसार परीक्षा प्रक्रिया को निष्पक्ष, नकलमुक्त और पारदर्शी बनाने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। परीक्षा के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए भी विशेष प्रबंध किए जाएंगे। परीक्षार्थियों को सलाह दी गई है कि वे अपने प्रवेश पत्र पर अंकित परीक्षा केंद्र और समय की जानकारी पहले ही सुनिश्चित कर लें तथा परीक्षा से पूर्व निर्धारित समय पर केंद्र पर पहुंचें। बोर्ड की ओर से स्पष्ट किया गया है कि जिन केंद्रों को संवेदनशील व अति संवेदनशील घोषित किया गया है, वहां विशेष निगरानी, अतिरिक्त पुलिस बल और उड़नदस्तों की तैनाती की जाएगी।
-- -- -- -- -- -
परीक्षा पूरी तरह नकल रहित कराने की कोशिश होगी। जिला प्रशासन व शिक्षा विभाग पूरी तरह से मुस्तैद है। जिन स्कूलों में केंद्र बनाए हैं, वहां दीवार, खिड़की, जंगला ठीक करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। पुलिस प्रशासन के पुख्ता इंतजाम होंगे नकल पर पूरी तरह से रोक लगाई जाएगी।
राजेंद्र शर्मा, डीईओ नूंह