फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   643 new patients of Corona in the district

महज 15 दिनों में 6295 मामलों की हुई पुष्टि

Sun, 15 Nov 2020 07:20 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 15 Nov 2020 07:20 PM IST
विज्ञापन
643 new patients of Corona in the district
फरीदाबाद। जिले में संक्रमण अब फिर बढ़ने लगा है। बीते पांच दिनों में 3045 मामलों की पुष्टि हुई है। अब तक आए केसों में रविवार को सबसे ज्यादा 643 नए मामले आए। इस दौरान 242 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं, सेहतपुर निवासी 44 वर्षीय संक्रमित व सेक्टर-17 निवासी 72 वर्षीय महिला की मौत भी हुई है। रिकवरी दर में गिरावट के बाद रविवार को महज 242 लोग लोग स्वस्थ हुए हैं।
विज्ञापन

संक्रमण के केसों की बढ़ती संख्या की पुष्टि आंकड़ों से की जा सकती है। बीते 15 दिनों में जिले में 6938 मामलों की पुष्टि हुई है। इसी दौरान 28 संक्रमितों की मौत हुई है। टूटते रिकॉर्ड की शुरुआत नवंबर माह के साथ ही हो चुकी थी। शुरुआती नौ दिनों में ही लॉकडाउन के चार माह में मिले मामलों के रिकॉर्ड टूट गए थे। अब मात्र पांच दिनों में ही तीन हजार से अधिक मामले सामने आए हैं। यह संक्रमण विस्तार की ओर हर दिन हो रही वृद्धि की ओर संकेत है।
विज्ञापन

संक्रमण दर के आंकड़े बताते हैं कि 31 अक्तूबर तक 25,295 मामले थे। इस दौरान तक 248 मरीजों की मौत हुई थी। इसमें से 46 की मौत का कारण स्पष्ट रूप से कोरोना ही रहा। वहीं, 15 नवंबर तक जिले में 32233 मामले रिकॉर्ड किए गए। इस दौरान 276 मौत हुई जबकि 54 मरीजों की मौत का कारण स्पष्ट रूप से कोरोना ही रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नवंबर के शुरुआती नौ दिनों में जिले में 3,379 मामलों की पुष्टि हुई थी। यह आंकड़ा 20 मार्च को पहला मामला मिलने के बाद अप्रैल, मई व 20 जून तक चार माह के दौरान मिले कुल 2100 मामलों से काफी अधिक था। वहीं, 30 जून तक जिले में संक्रमण पीक के बाद कुल 3,588 मामले हुए थे। इसका अर्थ है कि जिस पीक के कारण लॉकडाउन लगाया गया था। उस दौरान भी दस दिन में 1500 के करीब ही मामले मिल रहे थे। इस दौरान नवंबर माह की शुरुआत के महज नौ दिनों में 3,379 मामलों की पुष्टि हुई थी। यह संक्रमण के घातक पीक (सर्वोच्चतम रिकॉर्ड) में दर्ज किया गया।
वहीं, पिछले पांच दिनों में यानी 11 से 15 नवंबर तक जिले में कुल 3045 मामलों की पुष्टि हुई है। यह अब तक के सर्वाधिक मामलों की रिकॉर्ड है। बीते तीन दिनों में 13 से 15 नवंबर के बीच मामलों की संख्या 600 के पार रही है। इससे पूर्व मामलों की संख्या 500 के पार पर नए पीक के साथ दर्ज की गई थी।

कोट
मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। सतर्कता की जरुरत है। लोगों को सर्दी के साथ बेहद सतर्क रहना चाहिए। सामाजिक दूरी, हाथों की सफाई व फेस मास्क को अपनाए बिना यह संभव नहीं। यही बचाव के मूलभूत उपाय हैं।
- डॉ रणदीप पुनिया, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed