{"_id":"605e1fbe8ebc3ec39d613f3b","slug":"64-new-corona-cases-found-in-the-district-faridabad-news-noi57383686","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में कोरोना के 64 नए केस मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में कोरोना के 64 नए केस मिले
विज्ञापन
फरीदाबाद। कोरोना के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। पिछले तीन दिनों में 221 नए मरीज मिल चुके हैं। वहीं स्वास्थ्य विभाग की ओर से शुक्रवार को 64 नए कोरोना संक्रमितों की पुष्टि की गई है। 24 मरीजों को संक्रमण मुक्त होने पर अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। राहत की बात यह रही कि शुक्रवार को किसी कोरोना संक्रमित की मौत नहीं हुई।
स्वास्थ्य विभाग विभाग के अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को सेक्टर 55, सूरजकुंड, सेक्टर-3, 42, 49, एनआईटी 2, एनआईटी एक, सेक्टर 82, बाढ़ माहौला, सेक्टर 2, 29 16, 46, 17, 37, 35, 14, 10, 15, आईपी कॉलोनी, एसजीएम नगर, भीमक कॉलोनी, एनआईटी 4, सेक्टर 7 व सेक्टर-8 से नए संक्रमित सामने आए है। जिले में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 47325 हो गई है। इनमें से 46516 मरीज ठीक हो गए हैं, जबकि अभी तक 422 कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई है। कोरोना का एक्टिव केस रेट 0.9 प्रतिशत हो गए है। कुल एक्टिव केसों की संख्या 387 हो गई है, जिसमें से 68 अस्पतालों में दाखिल हैं और 319 मरीजों को होम आइसोलेशन में रखा गया है।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अस्पतालों में दाखिल 14 मरीज ऑक्सीन सपोर्ट हैं जबकि चार मरीज वेंटिलेटर पर हैं। उपमुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रामभगत ने बताया कि शुक्रवार को 1781 सैंपल लिए गए हैं। अभी 1247 सैंपल की रिपोर्ट आना बाकी है। उन्होंने बताया कि अभी तक कुल 5 लाख 67 हजार 513 सैंपल लिए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि जिले में कोरोना का रिकवरी रेट 98.3 बना हुआ है। उन्होंने लोगों की अपील की घर से बाहर निकलने पर मास्क अवश्य लगाए। भीड़भाड़ वाले इलाकों में जाने से बचे। सामाजिक दूरी का पालन करें तभी हम कोरोना को हरा सकेंगे।
विज्ञापन
जिले में 3197 को लगे कोरोना का टीके
फरीदाबाद। स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोरोना की रोकथाम के लिए टीकाकरण अभियान जारी है। शुक्रवार को जिले में 3197 लोगों ने टीकाकरण कराया। 2974 लोगों ने पहली व 223 लोगों ने दूसरी डोज ली। 2849 बीमार व बुजुर्ग लोगों ने टीके की पहली डोज ली। इसमें 2102 बुजुर्ग व 747 बीमार लोग शामिल थे। 214 बुजुर्गों व 73 बीमार लोगों ने निजी अस्पतालों में टीकाकरण कराया। वहीं, 1888 बुजुर्गों व 674 बीमार लोगों ने सरकारी अस्पतालों में टीका लगाया। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार शुक्रवार को 18 फ्रंट लाइन वर्कर्स ने टीके की पहली व 168 ने दूसरी डोज ली। इसी तरह 107 स्वास्थ्य कर्मियों ने टीके की पहली व 55 ने दूसरी डोज लगवाई। उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रमेश ने बताया कि शनिवार को भी कई जगह सेशन आयोजित कर टीके लगाए जाएंगे।