{"_id":"60c4b5a48ebc3e53db32c16e","slug":"6337-people-got-vaccine-against-corona-in-the-district-faridabad-news-noi587042751","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में 6337 लोगों को लगा कोरोना से बचाव का टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में 6337 लोगों को लगा कोरोना से बचाव का टीका
विज्ञापन
फरीदाबाद। जिले में कोविड टीकाकरण अभियान के तहत शनिवार को 6337 लोगों को टीका लगाया गया। इस दौरान 4887 युवाओं ने वैक्सीन ली। अभियान 41 केंद्रों पर चलाया गया। इस दौरान 45 वर्ष से अधिक के 1443 लोगों को भी डोज दी गई, वहीं सात स्वास्थ्य कर्मियों सहित फ्रंट लाइन वर्कर्स ने भी टीकाकरण करावाया।
स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार को 41 सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर टीकाकरण किया। इस दौरान कुछ ही केंद्रों पर लाइन दिखाई दी। वहीं तीन निजी केंद्रों पर भी टीकाकरण हुआ। इस दौरान 21 स्वास्थ्य केंद्रों पर दोनों आयु वर्ग के लोगों को टीका लगाया गया। बीके सिविल अस्पताल में टीकाकरण के लिए लोगों की लंबी लाइन लगी रही। हालांकि दोपहर तक यहां भी सूनापन छा गया। वहीं 20 सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर केवल 45 से अधिक उम्र वालों के लिए टीकाकरण की सुविधा रही। नोडल अधिकारी डॉ. राजेश श्योकंद ने बताया कि वैक्सीन की उपलब्धता के आधार पर टीकाकरण सेशन चलाया जा रहा है। जिले में अभी तक टीके की सवा छह लाख से अधिक डोज लगाई जा चुकी हैं।
वर्जन-
एक दिन पूर्व सभी टीकाकरण केंद्रों पर किए जा रहे वैक्सीनेशन की जानकारी साझा की जा रही है। ऐसे में यह पहले ही लोगों को पता चल जाता है कि किस केंद्र पर कौन से वर्ग के लिए टीकाकरण की सुविधा उपलब्ध है। लोगों से अपील है कि वे आगे आएं और टीकाकरण कराएं। - डॉ. रणदीप सिंह पुनिया, सीएमओ
विज्ञापन
फोटो - टीकाकरण करते स्वास्थ्यकर्मी। वहीं टीकाकरण कराने के लिए बीके अस्पताल में लगी लाइन।