फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   दिवाली पर घर जाने को मारामारी

दिवाली पर घर जाने को मारामारी, बस-ट्रेनों में जबरदस्त भीड़

Mon, 05 Nov 2018 11:17 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Mon, 05 Nov 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
दिवाली पर घर जाने को मारामारी
रेलवे स्टेशन पर जमा भीड़ - फोटो : अमर उजाला

दिवाली मनाने के लिए घर जाने वालों की भीड़ के चलते फरीदाबाद से गुजरने वाली लंबी दूरी की ट्रेनों में सीटों का टोटा रहा। आरक्षित कोच भी खचाखच भरे नजर आए। लंबी दूरी की बसों में भी जगह मिलना मुश्किल दिखा फिर भी यात्री आगे जगह मिलने की आस में सफर करते दिखाई दिए। सोमवार को ओल्ड फरीदाबाद, न्यू टाउन और बल्लभगढ़ रेलवे स्टेशनों पर राजस्थान, कोटा, झांसी की ओर जाने वाली ट्रेनों में सफर करने वालों की भीड़ लगी रही।

विज्ञापन


औद्योगिक नगरी में बढ़े हुए प्रदूषण के स्तर और दिवाली के कारण छुट्टी कर दी गई है। इन फैक्ट्रियों में यूपी, बिहार, उत्तराखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश सहित देश के लगभग सभी राज्यों के लोग काम करते हैं। दिवाली की छुट्टी पर इनमें से अधिकतर लोग अपने घर जा रहे हैं। यात्रियों की बढ़ी हुई संख्या संभालने के लिए रुटीन ट्रेनों के अलावा विभिन्न रूटों पर विशेष ट्रेनों भी चलाई गई हैं, लेकिन इनमें से किसी में भी जगह नहीं है।
विज्ञापन


ओल्ड फरीदाबाद स्टेशन से राजस्थान, कोटा, झांसी, भोपाल, दक्षिण भारत की ओर जाने वाली ट्रेनों में यात्रा करने वालों की भीड़ लगी रही। पटना, इलाहाबाद, लखनऊ, उत्तराखंड की ओर जाने वाली ट्रेनें नई दिल्ली, दिल्ली या आनंद विहार स्टेशन से मिलती हैं। इस ओर जाने वाले यात्री भी दिल्ली से अपनी ट्रेन पकड़ने के लिए फरीदाबाद के स्टेशनों से ट्रेन पकड़ते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकतर ट्रेनों में जनरल से लेकर आरक्षित कोच तक ठसाठस भरे हुए थे। आरक्षित सीट वाले यात्रियों को भी दिन में दूसरे यात्रियों के साथ सीट शेयर करने को मजबूर होना पड़ा। आरक्षित डिब्बे में यात्रा कर रहे बहुत से यात्रियों ने जुर्माना भर कर दरवाजे के पास जमीन पर ही बिस्तर बिछाया हुआ था।


बल्लभगढ़ बस अड्डे से लखनऊ, आगरा, हरिद्वार, जयपुर, राजस्थान, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश की ओर जाने वाली बसों में भी सीटें फुल रहीं। लांग रूट पर यात्रा करने वालों ने सीट नहीं मिलने के बावजूद इस उम्मीद में टिकट लेकर यात्रा की कि आगे कहीं सीट मिल जाएगी। रोडवेज प्रबंधन के अनुसार छोटी दिवाली पर यात्रियों की संख्या और बढ़ने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed