{"_id":"5adf3ba94f1c1b350b8b648b","slug":"61524579241-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैनी इलेवन ने शुभम क्रिकेट अकादमी को एक पारी से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैनी इलेवन ने शुभम क्रिकेट अकादमी को एक पारी से हराया
Updated Tue, 24 Apr 2018 07:44 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
वैनी इलेवन ने शुभम क्रिकेट अकादमी को हराया
फरीदाबाद। पाली स्थित रविंदर फागना क्रिकेट मैदान पर आयोजित तीसरी जिला क्रिकेट सीनियर दो दिवसीय लीग के फाइनल मैच में वेनी इलेवन ने शुभम क्रिकेट अकादमी को एक पारी से करारी शिकस्त दी। इस मौके पर मुख्य अतिथि के तौर पर हरियाणा सड़क परिवहन गुरुग्राम के जनरल मैनेजर महावीर प्रसाद एवं पूर्व भारतीय विकेट कीपर एव हरियाणा रणजी टीम के प्रमुख कोच विजय यादव मौजूद रहे। जिला क्रिकेट एसोसिएशन के एग्जीक्यूटिव प्रेसिडेंट रजत भाटिया ने बताया कि यह लीग पिछले चार महीनों से चल रही थी इस दौरान 12 टीमों ने हिस्सा लिया। कुल 33 मैच खेले गए। दो ग्रुपों में टीमें विभाजित की गई, जिससे प्रत्येक टीमों को 5-5 मैच खेलने को मिले। वैनी इलेवन के धीरू सिंह को मैन ऑफ द मैच दिया गया, जबकि लखानी अरमान क्रिकेट क्लब के आकाश अंतिल को इस लीग मैच मैं सबसे ज्यादा रन बनाने का अवार्ड दिया गया। ब्यूरो