फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   बैंकों में आधार नामांकन केंद्र स्थापित करने की तैयारी

बैंकों में आधार नामांकन केंद्र स्थापित करने की तैयारी

Thu, 31 Aug 2017 09:11 PM IST
Updated Thu, 31 Aug 2017 09:11 PM IST
विज्ञापन
बैंकों में आधार नामांकन केंद्र स्थापित करने की तैयारी
बैंकों में आधार नामांकन केंद्र स्थापित करने की तैयारी
विज्ञापन

फरीदाबाद। निजी एवं सरकारी कार्यों के लिए आधार कार्ड अनिवार्य हो गया है। बिना आधार कार्ड के लोगों के काम अटक रहे हैं। अब इसे बनाने के लिए शहरवासियों को परेशान नहीं होना पड़ेगा। फरीदाबाद के बैंकों में आधार नामांकन केंद्र खोलने की तैयारी हो रही है। इसके लिए उच्च स्तर पर कार्यवाही शुरू हो चुकी है। जल्द ही जिले में करीब 30 आधार नामांकन केंद्र स्थापित होंगे। इसके बाद लोग बैंक शाखा में जाकर आधार कार्ड बनवा सकेंगे।
दरअसल, हर बैंक शाखा में आधार नामांकन केंद्र खोलना मुमकिन नहीं है। इस कारण से 10 बैंकों पर एक आधार नामांकन केंद्र स्थापित करने पर काम किया जा रहा है। बैैंक खाते से आधार लिंक करना जरूरी हो गया है। ऐसे में बैंक शाखा में आधार होने से लोगों को सहूलियत मिलेगी। यहां पर नया आधार कार्ड बनाने के साथ इसमें संशोधन भी किया जा सकेेगा। आधार से जुड़ी गलतियों को प्राथमिकता के साथ ठीक किया जाएगा। इसके लिए पिछले दिनों बैंक प्रतिनिधियों का प्रशिक्षण हो चुका है। जहां पर उन्हें आधार बनाने की बारीकी के बारे में बताया गया। जल्द ही स्थानों को चिन्हित करने का काम शुरू किया जाएगा। जो आसपास करीब 10 बैंकों को कवर करते होंगे। जिला स्तर पर इसकी कार्यवाही शुरू हो गई है।
विज्ञापन


एक नजर में बैंकों की स्थिति :
बैंकों की संख्या - 302
प्रमुख बैंक शाखाएं - 42
---
मोबाइल नंबर बदलने के लिए भटकते हैं लोग
लोगों ने अपने आधार कार्ड तो बनवा लिए। लेकिन मोबाइल नंबर किसी और का दिया जाने के कारण कई तरह की परेशानी सामने आ रही हैं। अधिकतर लोग अपना मोबाइल नंबर बदलने के लिए यहां वहां भटकते हैं। वहीं ऑनलाइन आधार साइट पर किस तरह से नंबर बदला जाए, उसकी जानकारी लेते नजर आते हैं। ऐसे में बैंक में खुलने वाले आधार नामांकन केंद्र से कई तरह की सुविधा लोगों को मिलेगी। आधार नंबर का प्रयोग करने पर मोबाइल नंबर पर ओटीपी आता है, जो नंबर बंद होने के कारण किसी काम का नहीं आ रहा है। जिसका समाधान आसानी से हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आधार कार्ड केे लिए बैंक प्रतिनिधियों का प्रशिक्षण हो चुका है। बैंकों में आधार नामांकन केंद्र खुलने वाले है। इसके लिए बैंकों को चिन्हित किया जाएगा। लोग सीधे बैंक शाखा जाकर आधार कार्ड बनवा सकेंगे।
-इंद्र मोहन शर्मा, लीड बैंक मैनेजर, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed