फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   60 thousand withdrawn from businessman's account due to KYC

केवाईसी के चक्कर में कारोबारी से 49 हजार ठगे

Thu, 28 Jul 2022 06:39 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jul 2022 06:39 PM IST
विज्ञापन
60 thousand withdrawn from businessman's account due to KYC
बल्लभगढ़। बिजली मीटर की केवाईसी करवाने के चक्कर में कारोबारी के खाते से 49 हजार रुपये निकाल लिए। केवाईसी को लेकर पीड़ित के फोन पर एसएमएस पर लिंक आया था, लिंक में जरूरी जानकारी भरने के बाद खाते से पहले 11 रुपये कटे। उसके बाद खाते से करीब 49 हजार रुपये निकाल लिए। इस प्रकार उनके खाते से कुछ 60 हजार रुपये निकल गए। मामले की शिकायत थाना साइबर सेल पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन

गर्ग कॉलोनी निवासी ओमवीर सिंह मशीन के पार्ट बनाने की वर्कशॉप चलाते हैं। दो दिन पहले उनके मोबाइल पर डीएचवीबीएनएल के नाम से बिजली मीटर की केवाईसी कराने के लिए एसएमएस आया। एसएमएस को देखने के बाद उन्होंने उस पर गौर नहीं किया और कार्य में लग गए। बुधवार को उन्होंने फिर से उस मैसेज को देखा। कुछ समय के बाद मोबाइल पर कॉल आई। आरोपी ने अपने को बिजली निगम का कर्मचारी बताया। बिजली मीटर की केवाईसी पूरी करने को कहा। आरोपी ने फोन पर एक लिंक भेजा। जानकारी देते ही खाते से पहले 11 रुपये कटे। इसके बाद करीब 49 हजार रुपये खाते से निकल गए। इस प्रकार उनसे कुल 60 रुपये की ठगी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed