फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   6.5 lakh card holders got the facility of modern cathlab

6.5 लाख कार्ड धारकों को मिली मॉडर्न कैथलैब की सुविधा

Sat, 12 Feb 2022 10:48 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 12 Feb 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
6.5 lakh card holders got the facility of modern cathlab
फरीदाबाद। ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री भूपेंद्र यादव और राज्यमंत्री रामेश्वर तेजी ने शनिवार को विश्व स्तरीय कैथलैब का वर्चुअल उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि ह्दय रोगियों को अब उच्च स्तरीय इलाज के लिए निजी अस्पताल के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। एक ही छत के नीचे मरीजों को पूरा इलाज मिलेगा। हालांकि कैथलैब में ऑपरेशन करते हुए मरीज के परिजन भी देख सकेंगे।
विज्ञापन

जिले में करीब साढे़ छह लाख ईएसआई कार्ड धारक हैं। ह्दय रोगियों की बात करें तो हर माह करीब 700 मरीज ईएसआई में इलाज के लिए पहुंचते हैं। यहां कैथ लैब नहीं होने से गंभीर मरीजों को ईएसआई के तहत आने वाले निजी अस्पतालों में रेफर कर दिया जाता था। निजी अस्पतालों में एक मरीज की एंजियोप्लास्टी (स्टेंट डालना) पर करीब डेढ़ लाख रुपये का खर्च आता है। हालांकि, यह खर्च ईएसआईसी वहन करता है, लेकिन इलाज के लिए काफी भागदौड़ करनी पड़ती है। मरीजों की परेशानी को देखते हुए एनआईटी तीन स्थित ईएसआइसी मेडिकल कॉलेज में दिल्ली एम्स और सिंगापुर की तर्ज पर कैथ लैब स्थापित की गई है।
विज्ञापन

कॉलेज के डीन डॉ. असीम दास ने कहा कि वर्तमान समय में चिकित्सा क्षेत्र वैसे भी कई गंभीर चुनौतियों का सामना कर रहा है। इस दिशा में ईएसआईसी अस्पताल मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता को ध्यान में रखते हुए नए आयाम स्थापित कर रहा है। ईएसआईसी अस्पताल में सर्वश्रेष्ठ कर्डियेक कैथ लैब की सुविधा मिल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टोल फ्री नंबर 1800180020 पर सुविधा उपलब्ध
बीमित व्यक्ति को ह्दय रोग की इलाज संबंधी बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने में सहायता मिलेगी। टोल फ्री नंबर 1800180020 पर यह सुविधा 24 घंटे उपलब्ध रहेगी। इस अवसर पर श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के सचिव सुनील बर्धवाल, ईएसआईसी के महानिदेशक मुखमीत सिंह भाटिया, वरिष्ठ ह्दय रोग विशेषज्ञ अनिता सक्सेना, पंडित बीडी शर्मा विश्वविद्यालय के कुलपति, पद्म भूषण प्रोफेसर डॉ. केके तलवार, पद्मश्री प्रोफेसर डॉ. उपेंदर कौल, प्रो. डॉ. राजेश यादव व प्रो. डॉ.एके पांडे आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed