फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   59,711 challans issued in 11 months for driving in the wrong direction

Faridabad News: गलत दिशा में वाहन चलाने पर 11 माह में 59711 चालान

Thu, 25 Dec 2025 12:18 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 25 Dec 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
59,711 challans issued in 11 months for driving in the wrong direction
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फरीदाबाद। शहर में लगातार बढ़ रहे यातायात उल्लंघनों को लेकर ट्रैफिक पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। गलत दिशा में वाहन चलाने वालों के खिलाफ बीते 11 महीनों में 59711 चालान किए गए हैं। इसके बावजूद लोग नियमों का उल्लंघन करने से बाज नहीं आ रहे हैं।

यातायात पुलिस की ओर से नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। रेलवे स्टेशन, बस अड्डों, मुख्य चौराहों, बाजारों और अन्य भीड़-भाड़ वाले इलाकों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इन अभियानों के माध्यम से लोगों को सही दिशा में वाहन चलाने के लिए जागरूक किया जा रहा है। इसके साथ ही हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने और निर्धारित गति सीमा का पालन करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
विज्ञापन




ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जागरूकता के बावजूद बड़ी संख्या में वाहन चालक नियमों की अनदेखी कर रहे हैं, जिससे सड़क दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ रहा है। खासकर गलत दिशा में वाहन चलाने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं, जो न केवल चालक बल्कि अन्य राहगीरों के लिए भी जानलेवा साबित हो सकती हैं। पुलिस ने साफ किया है कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्ती जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed