फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   5900 and more registry in faridabad in last for months

चार माह में हुई 5900 अधिक रजिस्ट्री, सीएम फ्लाइंग ने शुरू की जांच

Fri, 24 Jul 2020 10:33 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
5900 and more registry in faridabad in last for months
फरीदाबाद। जिले में लॉकडाउन के दौरान पिछले चार माह में 5900 से अधिक रजिस्ट्री हुई हैं। इनमें सर्वाधिक रजिस्ट्री फरीदाबाद तहसील में हुई है। प्रदेश सरकार द्वारा इन पर रोक के बाद अब सीएम फ्लाइंग ने इसकी जांच भी शुरू कर दी है। शुक्रवार को सीएम फ्लाइंग की टीम ने फरीदाबाद तहसील पहुंचकर रिकॉर्ड जांचा और कुछ दस्तावेज अपने साथ भी ले गए। हालांकि डीएसपी सीएम फ्लाइंग देवेंद्र यादव ने रिकार्ड जब्त करने की बात से इंकार किया है। जिला उपायुक्त यशपाल यादव ने बयान जारी कर कहा है कि जिले में लॉकडाउन के दौरान सेक्शन-7ए के तहत अनियमित स्थानों की कोई भी रजिस्ट्री नहीं की गई है। कुछ व्यक्ति इस बात का गलत व भ्रामक प्रचार कर रहे हैं। ऐसा करने वालों के खिलाफ प्रशासन कार्रवाई करने की तैयारी कर रहा हलै।
विज्ञापन

सरकार ने प्रदेश में 17 अगस्त तक रजिस्ट्री पर रोक लगा दी हैं और लॉकडाउन के दौरान हुई रजिस्ट्रियों की जांच के आदेश दिए हैं। इससे तहसीलों में हड़कंप मचा हुआ है। तहसीलों में कार्यरत कर्मचारियों से लेकर दलालों तक के हाथपांव फूले हुए हैं। जिले में पिछले चार माह में 22 मार्च से 22 जुलाई के बीच 5900 से अधिक रजिस्ट्री हुई हैं। इनमें सर्वाधिक 1700 से अधिक रजिस्ट्री फरीदाबाद तहसील में, बल्लभगढ़ तहसील में 1486, बड़खल में 1286, तिगांव उपतहसील में करीब 320, दयालपुर में 230 से अधिक, मोहना में 184, गौंछी में 570 और धौज में 140 से अधिक रजिस्ट्री हुई हैं।
विज्ञापन

जिला उपायुक्त कार्यालय की ओर से जारी बयान के अनुसार बड़खल के तहसीलदार गुरुदेव सिंह ने बताया कि जिले में लॉकडाउन के दौरान सेक्शन-7 ए के तहत अनियमित क्षेत्रों की कोई रजिस्ट्री नहीं हुई है। सरकार द्वारा सिस्टम को और भी पारदर्शी बनाने के लिए रजिस्ट्री बंद की हुई हैं। जिला उपायुक्त ने इसके लिए सभी तहसीलों को कड़े निर्देश दिए हुए हैं कि वह अवैध कॉलोनी में रजिस्ट्री न करें। उन्होंने बताया कि लॉकडाउन के समय अवैध कॉलोनी में रजिस्ट्री करने की गलत अफवाहों का प्रचार किया जा रहा है, जोकि बिल्कुल गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed