फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   566 people got themselves tested for HIV at Surajkund fair

Faridabad News: सूरजकुंड मेले में 566 लोगों ने कराई एचआईवी की जांच

Sun, 15 Feb 2026 11:28 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 15 Feb 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
566 people got themselves tested for HIV at Surajkund fair
4500 से 5000 लोगों को काउंसलिंग देकर संक्रमण के कारण और बचाव के उपाय बताए
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड मेले में स्वास्थ्य विभाग के टीबी/एचआईवी विभाग की ओर से 16 दिनों तक जांच व जागरूकता शिविर संचालित किया गया, जिससे मेला घूमने आए लोगों को मौके पर ही निशुल्क जांच और परामर्श की सुविधा मिली। छोटी चौपाल के पास लगाए गए इस शिविर में एचआईवी-एड्स के प्रति जागरूकता फैलाने के साथ लोगों को जांच कराने के लिए प्रेरित किया गया। विभाग के अनुसार शुरुआती पांच दिनों में ही 99 युवाओं ने झिझक छोड़कर स्वेच्छा से एचआईवी जांच कराई और सभी की रिपोर्ट नेगेटिव आई। इनमें 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं की संख्या अधिक रही, जिनमें 31 महिलाएं भी शामिल थीं।

विभागीय आंकड़ों के अनुसार शिविर के दौरान रविवार शाम तक लगभग 950 स्वास्थ्य जांच की गईं, जिनमें 566 एचआईवी परीक्षण शामिल रहे। इसके अलावा करीब 4500 से 5000 लोगों को काउंसलिंग देकर संक्रमण के कारण, बचाव के उपाय, सुरक्षित जीवनशैली और समय पर जांच की महत्ता के बारे में जानकारी दी गई। चिकित्सकों और काउंसलरों ने जांच की गोपनीयता बनाए रखते हुए लोगों को बिना झिझक जांच कराने के लिए प्रेरित किया। मेले में आए पर्यटकों और स्थानीय लोगों ने इस सुविधा का लाभ उठाया और कई लोगों ने स्वयं के साथ अपने परिचितों को भी जांच कराने के लिए प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि ऐसे शिविरों का उद्देश्य भीड़-भाड़ वाले आयोजनों में लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना और संक्रमण के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। विभाग के अनुसार शिविर के सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं और लोगों की भागीदारी यह दर्शाती है कि अब समाज में जांच को लेकर जागरूकता बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच में एक व्यक्ति संदिग्ध
मेले में परिवार के साथ घूमने आए एक व्यक्ति ने शिविर में एचआईवी जांच कराई, जिसमें वह संदिग्ध पाया गया। प्राथमिक स्क्रीनिंग के आधार पर उसे आगे की पुष्टि के लिए जिला अस्पताल में विस्तृत जांच कराने की सलाह दी गई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अंतिम रिपोर्ट लैब जांच के बाद ही तय होती है और ऐसे मामलों को पूरी गोपनीयता के साथ संभाला जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed