{"_id":"65392611b8ddaae8a400ae69","slug":"56-students-of-five-day-adventure-camp-left-for-manali-faridabad-news-c-26-1-fbd1004-15968-2023-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: पांच दिवसीय एडवेंचर कैंप के 56 विद्यार्थी मनाली रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: पांच दिवसीय एडवेंचर कैंप के 56 विद्यार्थी मनाली रवाना
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। शिक्षा विभाग की ओर से सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थी बुधवार को पांच दिवसीय एडवेंचर कैंप मनाली के लिए रवाना हुए। इसमें जिले के दोनों खंडों से 56 विद्यार्थियों सहित पांच अध्यापक शामिल रहे। एडवेंचर शिविर में जाने वाले छात्रों को हरियाणा विद्यालय अधिकारी संघ के जिला अध्यक्ष व सेक्टर-55 मॉडर्न संस्कृति स्कूल के प्राचार्य सतेंद्र सौरोत ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
उन्होंने बच्चों को साहसिक गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। इसमें 9वीं से 12वीं कक्षा में पढ़ने वाले मेधावी छात्रों को हिमाचल की पहाड़ियों में बसे मनाली में पांच दिन के एडवेंचर शिविर में भेजा गया है। इनमें राजकीय आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सेक्टर 55, राजकीय आदर्श विद्यालय सराय ख्वाजा, बडोली, साहूपुरा, पनहेड़ा, अजरौंदा आदि विद्यालयों के छात्रों का चयन किया गया। इस मौके पर कई अध्यापक मौजूद रहे।