{"_id":"5ee115f88ebc3e42e72b2b96","slug":"55-news-cases-found-in-faridabad-faridabad-news-noi5164255114","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरीदाबाद : संक्रमण से तीन लोगों की मौत, 55 नए मरीज मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदाबाद : संक्रमण से तीन लोगों की मौत, 55 नए मरीज मिले
विज्ञापन
फरीदाबाद। जिला स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को कोरोना संक्रमण से तीन लोगों की मौत और 55 नए मामलों की पुष्टि की है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार जिले में अब तक 17 लोगों की मौत संक्रमण से हो चुकी है, जबकि 995 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं।
कोविड-19 के साथ मरीजों पर भारी पड़ रही अन्य बीमारियां:
कोविड-19 ग्रस्त तीनों लोगों की मौत का कारण स्वास्थ्य विभाग अन्य बीमारियों को ठहरा रहा है। विभाग के कोविड-19 नोडल अधिकारी डॉ. रामभगत की मानें तो दूसरी बीमारियां कोविड-19 ग्रस्त मरीज पर हावी हो रही हैं, ऐसे मरीज जिंदगी की जंग हार रहे हैं। बुधवार को जान गंवा चुके तीनों संक्रमित भी इसी कारण मौत का शिकार हुए। मृतकों में सेक्टर-9 निवासी 84 वर्षीय बुजुर्ग शामिल थे। बुजुर्ग 31 मई को उच्च रक्तचाप (हाई बीपी) की शिकायत के साथ दाखिल हुए थे। वह फेफड़ों और हृदय संबंधित बीमारियों से भी ग्रस्त थे। कोविड-19 की पुष्टि के बाद से बुजुर्ग का इलाज ईएसआईसी अस्पताल में जारी था।
दूसरा मामला ओल्ड फरीदाबाद निवासी 67 वर्षीय व्यक्ति से संबंधित है। संक्रमित बुजुर्ग 5 जून को इलाज के लिए निजी अस्पताल में दाखिल हुए थे। अस्पातल ने कोविड-19 की जांच की तो पता चला कि वह कोरोना से ग्रस्त थे। इसी दौरान उनकी मधुमेह की बीमारी भी अनियंत्रित हो गई थी। बुजुर्ग किडनी की बीमारी से भी ग्रस्त थे। मौत का तीसरा मामला सेहतपुर से संबंधित 46 वर्षीय व्यक्ति का है। बुधवार को मधुमेह ग्रस्त इस मरीज की भी मौत हो गई। जिले में कोरोना संक्रमित 17 लोग जान गंवा चुके हैं। सभी किसी न किसी दीर्घकालीन गंभीर बीमारी से ग्रस्त थे। ज्यादातर मधुमेह, रक्तचाप, किडनी की समस्या से जूझ रहे थे।
विज्ञापन
--
कंटेनमेंट जोन से मिले सभी मामले:
बुधवार को 55 नए कोरोना संक्रमण मामलों की पुष्टि हुई है। सभी मामले कंटेनमेंट जोन से संबंधित हैं। इनमें एनआईटी क्षेत्र, ओल्ड फरीदाबाद, बल्लभगढ़, जवाहर कालोनी, तिगांव, पनहेड़ा खुर्द, एसी नगर, भारत कालोनी, एसजीएम नगर, संजय कालोनी और डबुआ कालोनी से संबंधित हैं।
निजी अस्पतालों में 950 बेड आरक्षित
जिला स्वास्थ्य विभाग ने पॉजिटिव मामलों को निजी अस्पतालों में भेजने की तैयारी कर ली है। विभाग पहले ही जिले के बड़े निजी अस्पतालों में 20 से 25 फीसदी बेड आरक्षित रखने के आदेश जारी कर चुका है। अब 950 बेड हाल ही में बढ़ते मामलों को देखते हुए आरक्षित कर लिए गए हैं। फिलहाल जिले के मरीजों को ईएसआइसी मेडिकल कॉलेज और अल्फला मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया जा रहा है। चूंकि हर दिन संक्रमितों का आंकड़ा सौ के करीब पहुंच रहा है। ऐसे में दो दिन के नए आंकड़ों के कारण बेड की संख्या कम पड़ सकती है। फिलहाल जिले में 385 कोरोना मरीज अस्पताल में भर्ती हैं। घर में आइसोलेट किए गए मरीजों की संख्या 286 है। कोविड-19 के नोडल अधिकारी डॉ. रामभगत ने बताया कि जिले के निजी अस्पतालों में 950 बेड आरक्षित किए गए हैं। आवश्यकता पड़ने में कोरोना के मरीजों को निजी अस्पतालों में भी रेफर किया जा सकता है।