{"_id":"6816678e345b63d5cc0ced65","slug":"55-lakhs-extorted-from-the-builder-company-official-by-luring-him-with-double-profit-faridabad-news-c-26-1-gnd1001-42763-2025-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: दोगुने लाभ का झांसा देकर बिल्डर कंपनी के अधिकारी से हड़पे 55 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: दोगुने लाभ का झांसा देकर बिल्डर कंपनी के अधिकारी से हड़पे 55 लाख
विज्ञापन
पीड़ित ने बेटी की शादी के लिए रखे थे रुपये, पुलिस ने केस दर्ज कियाअमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। कबाड़ के व्यापार में दोगुने लाभ का झांसा देकर एक बिल्डर कंपनी में कार्यरत अधिकारी से 55 लाख रुपये हड़पने का आरोप एक परिवार पर लगा है। अधिकारी ने यह रकम बेटी की शादी के लिए रखी थी। सेक्टर 29 जलवायु विहार निवासी सुनील शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि उनका एक जानकार गुरुग्राम से फरीदाबाद एक बिल्डर कंपनी की रजिस्ट्री कराने आता रहता था। इसके बाद आरोपी ने घर पर आकर मुलाकात की और कहा कि कबाड़ के कारोबार में मोटा मुनाफा मिलता है। इसके लिए एक कंपनी खोलने का झांसा दिया। आरोपियों ने पीड़ित से कहा कि देश की बड़ी कंपनियां स्क्रैप का कारोबार सिर्फ कंपनियों के माध्यम से ही करती हैं। छोटे कबाड़ियों के साथ व्यापार नहीं करती। आरोपियों ने झांसा दिया कि इस व्यापार में दो गुने से अधिक मुनाफा मिलता है।
सुनील ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने कहा कि उनकी कमल ट्रेडर्स के नाम से एक प्रोपराइटरशिप फर्म भी है। ये कंपनी स्क्रैप का बिजनेस करती है। बड़ी-बड़ी मोटर कंपनियों का स्क्रैप खरीदने का काम होता है। उसने कहा कि इसके लिए नई कंपनी बनाना आवश्यक है। आरोपियों के प्रलोभन में आकर उन्होंने कुछ पैसे दे भी दिए। विश्वास जमाने के लिए आरोपियों ने कुछ दिन बाद पैसे वापस भी कर दिए।
पीड़ित ने बताया कि आरोपी कमल शर्मा, लोकेश शर्मा और लता शर्मा ने पीड़ित से कहा कि वह शर्मा ट्रेडर्स के नाम से स्क्रैप बिजनेस कंपनी खोल रहे हैं। जिसमें पीड़ित को 50 प्रतिशत का शेयर व कंपनी का निदेशक बनाने का झांसा दिया। आरोपियों ने देश की जानीमानी बड़ी कंपनियों से व्यापार के बारे में बात करने का झांसा दिया। आरोपियों ने सुनील से 55 लाख रुपये मांगे। चूंकि आरोपी पीड़ित का विश्वास पहले ही जीत चुके थे। पीड़ित ने उन पर विश्वास करके 55 लाख रुपये आरटीजीएस, यूपीआई और चेक से उनके खाते में ट्रांसफर कर दिए।
विज्ञापन
शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि जब उन्होंने अपने स्तर पर शर्मा ट्रेडर्स के बारे में पड़ताल की तो ऐसी कोई कंपनी पंजीकृत ही नहीं थी। पीड़ित ने जब आरोपियों से संपर्क किया तो वह पैसे देने के लिए टालने लगे। वह उनके घर पहुंचे तो पता चला कि वह तो जा चुके हैं और मोबाइल भी बंद है। धोखाधड़ी का पता चलने पर उन्होंने सेक्टर 31 पुलिस से दो बार शिकायत की लेकिन उनकी शिकायत दर्ज नहीं हुई। आखिर में पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता से शिकायत के बाद सेक्टर 31 थाने में लोहिया सब्जी मंडी, सेक्टर-22 निवासी कमल शर्मा, भाई लोकेश शर्मा और कमल की पत्नी लता शर्मा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।