{"_id":"622cd7c3c9e43d3ad310054a","slug":"53-lakh-was-cheated-by-fake-letter-head-and-forged-signature-faridabad-news-noi6370175159","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी लेटर हेड और जाली हस्ताक्षर कर 53 लाख की लगाई चपत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी लेटर हेड और जाली हस्ताक्षर कर 53 लाख की लगाई चपत
विज्ञापन
फरीदाबाद। साइबर ठगों ने फर्जी लेटर हेड व जाली हस्ताक्षर कर टीसीएस कंपनी के पीएनबी बैंक खाते से करीब 53 लाख रुपये निकाल लिए। साइबर थाना पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शिकायतकर्ता एवं मैसर्ज टीसीएस एसोसिएट्स प्राईवेट लिमिटेड कंपनी के प्रबंध निदेशक संजीव सलूजा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि नीलम चौक पर उनका कार्यालय है। पंजाब नेशनल बैंक सराय ख्वाजा की शाखा में खाता है। 9 मार्च को कंपनी के लेखा प्रबंधक एसके गुप्ता ने शाम करीब सात बजे सूचना दी कि कंपनी के बैंक खाते से धोखाधड़ी से 6 बार में 53 लाख रुपया निकाला गया है। यह रकम कुंवर सिंह, अभय सिंह, सोनू अली, आफताब आलम, समाधान, किंशुक सैनी के नाम से कंपनी के खाते से निकाली गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल पंजाब नेशनल बैंक के प्रबंधक को फोन व मेल पर सूचना दी गई। बैंक की ओर से भरोसा दिलाया कि इस पूरे मामले की जांच नीलम चौक स्थित बैंक के उच्चाधिकारियों से कराई जाएगी। कंपनी के लेखा प्रबंधक एसके गुप्ता ने स्वयं बैंक जाकर शाखा प्रबंधक समेत अन्य उच्चाधिकारियों से मुलाकात की। अब तक हुई जांच में पता चला है कि कंपनी अधिकारियों के फर्जी हस्ताक्षर करके पैसे की निकासी की गई। कंपनी की ओर से इसकी शिकायत देते हुए लेनदेन को निरस्त कर आरटीजीएस व एनईएफटी से पैसे वापस कराए जाने को कहा है।
----