{"_id":"5be181f5bdec22174b2c31ee","slug":"51541505525-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनिया ने स्वर्ण पदक जीत किया फरीदाबाद का नाम रोशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनिया ने स्वर्ण पदक जीत किया फरीदाबाद का नाम रोशन
Updated Tue, 06 Nov 2018 05:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ताइक्वांडो में सोनिया ने जीता स्वर्ण पदक
फरीदाबाद। ताइक्वांडो प्रतियोगिता में फरीदाबाद की बालिकाओं ने बेहतर प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक जीत प्रदेश में शहर का नाम रोशन किया है। सहायक शिक्षा अधिकारी खेल बुद्घीराम धनखड़ ने बताया कि पंचकूला में संपन्न हुई एसजीएफआइ राज्य स्तरीय अंडर-19 ताइक्वांडो प्रतियोगिता में औद्योगिक नगरी की बालिकाओं ने कांस्य पदक जीता है। यह प्रतियोगिता 1 से 4 नवंबर तक आयोजित की गई थी। इसमें सेंट जॉन्स स्कूल सेक्टर-7 की छात्रा हर्षिता ने 68 किलोग्राम वर्ग में रजत, 44 किलोग्राम वर्ग में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सेक्टर-8 की सोनिया ने स्वर्ण पदक और बंसी विद्या निकेतन की कनिका गिल ने 68 किलोग्राम वर्ग में कांस्य पदक जीतकर गौरव बढ़ाया है। टीम के साथ पीटीआइ रामधन, रजनी और पुष्पलता बतौर कोच की गई थी। दिवाली के अवकाश के बाद इन खिलाड़ियों को जिला शिक्षा कार्यालय में स्वागत किया जाएगा। ब्यूरो