फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   दशहरा विवाद : राम के मंच पर भिड़े भाजपा के दो मंत्री

दशहरा विवाद : राम के मंच पर भिड़े भाजपा के दो मंत्री

Fri, 19 Oct 2018 10:56 PM IST
Updated Fri, 19 Oct 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
दशहरा विवाद : राम के मंच पर भिड़े भाजपा के दो मंत्री
दशहरा विवाद : राम के मंच पर भिड़े भाजपा के दो मंत्री
विज्ञापन

- केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर और उद्योग मंत्री विपुल गोयल के बीच हुई तीखी झड़प

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। एनआईटी में दशहरा पर्व को लेकर चल रहे विवाद में शुक्रवार को राम के मंच पर भाजपा के केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर व प्रदेश के उद्योग मंत्री विपुल गोयल आपस में भिड़ गए। दोनों ने एक दूसरे पर शब्दों के बाण छोड़े। इस दौरान मंच पर अफरातफरी मच गई। कुछ ही देर में दोनों मंत्रियों की सार्वजनिक मंच पर खुलेआम एक दूसरे को अंगुलियां दिखाते और तू-तू मैं-मैं करते वीडियो वायरल हो गई।
एनआईटी में पिछले करीब एक माह से दशहरा पर्व मनाने को लेकर विवाद चला आ रहा था। एनआईटी एक स्थित सिद्धपीठ हनुमान मंदिर व धार्मिक एवं सामाजिक संगठन ने दशहरा मनाने को लेकर प्रशासन से अनुमति मांगी थी। मगर दोनों में से किसी को भी अनुमति नहीं मिली और बृहस्पतिवार को प्रशासन ने खुद दशहरा पर्व मनाने की घोषणा की। शुक्रवार को दशहरा मैदान में रावण, कुंभकरण व मेघनाद के पुतले दहन के लिए तैयार खड़े थे। मंच पर मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर, उद्योग मंत्री विपुल गोयल, बड़खल से विधायक सीमा त्रिखा व पूर्व सांसद व मीरपुर, उत्तर प्रदेश से विधायक अवतार सिंह भड़ाना मौजूद थे।
विज्ञापन

मंच पर अपने संबोधन के दौरान विपुल गोयल ने किसी का नाम लिए बगैर कहा कि कुछ लोग दशहरा पर्व पर भी राजनीति कर रहे हैं, जोकि गलत है और उन्हें इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। जब रावण का अहंकार नहीं रहा तो उन लोगों का भी नहीं रहेगा। जनता के हाथ में तीर है और आने वाले समय में वह उन्हें बता देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उद्योग मंत्री के बाद स्थानीय विधायक सीमा त्रिखा ने अपने संबोधन में कहा कि पिछले चार साल से बड़खल में दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है और लोगों को गुंडागर्दी से मुक्ति मिली है। सीमा त्रिखा के बाद केंद्रीय राज्यमंत्री ने अपना संबोधन शुरू किया तो बिना नाम लिए उन्होंने भी उद्योग मंत्री की बातों का जवाब देते हुए कहा कि वे कभी द्वेष की राजनीति नहीं करते हैं।

केंद्रीय मंत्री के बाद पूर्व सांसद अवतार सिंह भड़ाना मंच से भाषण देने लगे इस दौरान मंच पर ही कृष्णपाल गुर्जर और विपुल गोयल के बीच नोकझोंक शुरू हो गई। दोनों में नोकझोंक हो रही है। बात में विपुल गोयल, पूर्व सांसद अवतार भड़ाना के साथ उनकी कार में बैठकर चले गए, जबकि सीमा त्रिखा कृष्णपाल के साथ उनकी कार में बैठकर गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed