{"_id":"5b9845dd867a557ecd2a07bc","slug":"51536706013-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणेश उत्सव की तैयारियां पूरी, शोभा यात्रा आज स्थापना कल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गणेश उत्सव की तैयारियां पूरी, शोभा यात्रा आज स्थापना कल
Updated Wed, 12 Sep 2018 04:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
आज निकलेगी गणपति बप्पा की शोभायात्रा
- पंडालों और घरों में कल विराजेंगे भगवान गणेश
- रंगबिरंगी मूर्तियों से सज गया बाजार, गणेशोत्सव की तैयारियां पूरी
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। गणपति बप्पा मोरया की गूंज आज से सुनाई देने लगेगी। शहर में विभिन्न संस्थाएं गणेश उत्सव की तैयारियों में जोरशोर से जुटी हुई हैं। बृहस्पतिवार से शुरू हो रहे श्री गणेश उत्सव के लिए बुधवार शाम को महाराष्ट्र मित्र मंडल एनआईटी पांच से शोभा यात्रा निकालेगी। 13 सितंबर को गांधी कॉलोनी स्थित सामुदायिक भवन में पूजा पाठ कर गणेश मूर्ति स्थापित की जाएगी। गांधी कॉलोनी के अलावा गीता मंदिर, वैश्य धर्मशाला सहित ग्रेटर फरीदाबाद में भी कई स्थानों पर गणपति के पंडाल सजाए जाएंगे। शहर में जगह-जगह गणेश मूर्तियों के स्टॉल लगे हुए हैं।
मुंबई से आई ईको फ्रेंडली मूर्ति
महाराष्ट्र मित्र मंडल के अध्यक्ष राजेंद्र पांचाल ने बताया कि पिछले करीब पांच सालों से उनके पंडाल में स्थापित की जाने वाले गणेश मूर्ति मुंबई से मंगवाई जा रही है। चिकनी मिट्टी से बनी ईको फ्रेंडली मूर्ति को बनाने में प्राकृतिक रंगों का इस्तेमाल होता है। पानी में विसर्जन के दौरान मूर्ति घुल जाएगी। उन्होंने बताया कि 13 सितंबर को मूर्ति स्थापना के बाद 22 सितंबर तक रोजाना पंडाल में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। रविवार 23 सितंबर को सुबह 10 बजे मूर्ति विसर्जन के लिए ढोल बाजों के साथ ले जाई जाएगी।
उद्योग मंत्री के घर भी होगा गणपति महोत्सव
उद्योग मंत्री विपुल गोयल के घर विशाल गणपति महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। 13 सितंबर को लक्ष्मी नारायण मंदिर सेक्टर-16 से सेक्टर-17 स्थित विपुल गोयल के निवास पर विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी और गणपति स्थापना की जाएगी। महोत्सव में कई बॉलीवुड कलाकार, जाने-माने भजन गायक और पार्टी के बड़े नेता भगवान गणपति का आशीर्वाद लेने पहुंचेंगे।
विज्ञापन
कोलकाता से मंगवाई गई है मिट्टी
गणेशोत्सव को लेकर बाजारों में भगवान गणेश की तरह-तरह के डिजाइन वाली मूर्तियों की बहार है। पिछले करीब एक पखवाड़े से कलाकारों ने मूर्तियां बनानी शुरू कर दी थी। मूर्ति कलाकार संत लाल ने बताया कि पहले जहां प्लास्टर ऑफ पेरिस की मूर्तियां बनती थीं, वहीं अब लोग ईको फ्रेंडली मूर्ति की मांग करते हैं। ऐसे में अब पीओपी की जगह मिट्टी की मूर्तियां बनानी शुरू कर दी हैं। मूर्ति बनाने के लिए उन्होंने कोलकाता से मिट्टी मंगवाई है।