{"_id":"5b82a4d742c792465c2ca403","slug":"51535288535-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस ट्रेनों में रही भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस ट्रेनों में रही भीड़
Updated Sun, 26 Aug 2018 06:32 PM IST
विज्ञापन
फोटो
सवारियों की भीड़ के आगे बौनी पड़ीं सारी तैयारियां
- राखी पर बस, ट्रेन, मेट्रो में रही भारी भीड़, मुख्य मार्ग पर जाम जैसे हालात
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। रक्षाबंधन पर दूर-दराज के क्षेत्रों से भाइयों के घर तक पहुंचने के लिए रविवार को बहनों को काफी जद्दोजहद करनी पड़ी। बस-ट्रेन से लेकर निजी वाहन तक का सफर आसान नहीं रहा। बसों और ट्रेनों में सीट मिलने की बात को छोड़ ही दीजिए, इनमें सवार होने के लिए ही उन्हें खासी मशक्कत करनी पड़ी। निजी वाहन से भाइयों के पास पहुंचने से पहले भी बहनों को ट्रैफिक जाम की समस्या से जूझना पड़ा।
राखी पर रोडवेज की तैयारियां यात्रियों की अधिकता के कारण बौनी पड़ गई। बसों की संख्या बढ़ाए जाने के बावजूद बहुत से लोगों को जगह नहीं मिल सकी। मजबूरी में उन्हें प्राइवेट वाहनों का सहारा लेना पड़ा। इनमें भी यात्रियों को ठूंस ठूंस कर बैठाया जा रहा था। सवारियां भी मंजिल तक पहुंचने के लिए अपने आपको इस तरह की परेशानी में डालने से नहीं हिचकिचाई, चूंकि उनकी मंशा समय से भाई या बहन तक पहुंचने की थी, भले उसके लिए थोड़ा कष्ट ही क्यों न उठाना पडे़। ट्रेनों में भी अन्य दिनों के मुकाबले ज्यादा भीड़ रही, लोकल ट्रेनों में महिला कोच के अलावा अन्य डिब्बों में भी महिला यात्रियों की भीड़ अधिक री। यात्रियों की अधिकता के कारण कई स्टेशनों पर चालक को कुछ देर तक ट्रेन रोकनी पड़ी।
भीड़ को देखते हुए रोडवेज प्रबंधन ने बल्लभगढ़ से अलीगढ़, आगरा, मथुरा, भरतपुर व जयपुर रूटों पर बसों की संख्या बढ़ा दी थी। बावजूद इसके बस अड्डे और बस स्टॉप पर यात्रियों का रेला दिनभर उमड़ता रहा। हरियाणा रोडवेज के अलावा डीटीसी और यूपी रोडवेज की बसें भी खचाखच भरी रहीं।
विज्ञापन
जाम खुलवाने सड़कों पर उतरे वॉलंटियर्स :
रविवार को लोगों को जगह-जगह ट्रैफिक जाम की समस्या से भी दो-चार होना पड़ा। कई प्वाइंट पर हालात ऐसे रहे कि पुलिस के साथ विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े वॉलंटियर्स को भी जाम खुलवाने के लिए सड़क पर उतरना पड़ा। सराय ख्वाजा टोल प्लाजा पर सुबह से दोपहर तक वाहनों की लंबी कतारें रहीं।