फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   बिना ड्रेनेज सिस्टम तैयार, बनाई जा रही सड़क

बिना ड्रेनेज सिस्टम तैयार, बनाई जा रही सड़क

Tue, 05 Sep 2017 05:55 PM IST
Updated Tue, 05 Sep 2017 05:55 PM IST
विज्ञापन
बिना ड्रेनेज सिस्टम तैयार, बनाई जा रही सड़क
फोटो
विज्ञापन


बिना ड्रेनेज सिस्टम तैयार, बनाई जा रही सड़क
फरीदाबाद। सीमेंटेड सड़कों के निर्माण में नगर निगम के गड़बड़झाले का खुलासा हुआ है। हार्ट ऑफ टाउन कहे जाने वाले एनआईटी नंबर-1 बाजार में बनाई जा रही लगभग 3 किलोमीटर लंबी सड़क के निर्माण में भारी अनियमितता बरती जा रही है। बाजार में बिना ड्रेनेज सिस्टम तैयार किए ही 9 इंच मोटी आरएमसी की परत बिछाने का काम शुरू कर दिया गया। नगर निगम के अधिकारी दावा कर रहे हैं कि मानसून में शहर की कोई सड़क नहीं बनाई जा रही, लेकिन जल्दबाजी में शहर के सबसे बड़े बाजार को आखिर क्यों खोद डाला, इसको लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।
हाल ही में बारिश के बाद मुंबई के बिगड़े हालात का हवाला देते हुए मार्केट एसोसिएशन ने निगम की इस लापरवाही का मुद्दा अधिकारियों के सामने उठाया है। मार्केट एसोसिएशन के मुताबिक, बिना ड्रेनेज सिस्टम तैयार किए बनाई गई सड़क का गंभीर परिणाम व्यापारियों को भुगतना होगा, क्योंकि बारिश हुई तो जलनिकासी का इंतजाम न होने से पानी दुकानों और गोदामों में घुस जाएगा। इससे व्यापारियों को करोड़ों रुपये की क्षति उठानी पड़ सकती है। चार-पांच दशक पुराने इस बाजार में अधिकांश पुराने निर्माण हैं जो सड़क से काफी नीचे पड़ गई हैं। व्यापारी एकता मंच के अध्यक्ष अजय नोनिहाल के मुताबिक, वार्ड नंबर 11,12,15 सहित पांच वार्ड में आरएमसी रोड बनाने के लिए करीब 10 करोड़ रुपये के टेंडर जारी हुए थे। जिस ठेकेदार को निगम से काम अलॉट हुआ वो सब कांट्रेक्टर से कराया जा रहा है। निगम जिस ड्रेनेज सिस्टम का हवाला दे रहा है, वो पचास साल पुराना है। सड़क निर्माण से पहले क्या इसे दुरुस्त नहीं किया जाना चाहिए था।
विज्ञापन


नाराज व्यापारियों ने रुकवाया काम
सड़क निर्माण में घटिया सामग्री के प्रयोग का आरोप लगाते हुए मंगलवार सबेरे करीब तीन बजे व्यापारियों ने काम रुकवा दिया। मार्केट में लगे सीसीटीवी कैमरों ने निर्माण सामग्री को लेकर आने वाले ट्रकों की तस्वीरें कैद की। किसी व्यापारी ने जब मौके पर पहुंचकर देखा तो घटिया सामग्री का प्रयोग किया जा रहा था। सूचना मार्केट एसोसिएशन तक पहुंची तो प्रतिनिधियों ने मौके पर आकर काम रुकवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सबसे बड़े बाजार को 15 दिनों में करोड़ों का झटका
फरीदाबाद। हार्ट ऑफ टाउन में पंद्रह दिन पहले खोदी गई सड़कों और बारिश की वजह से व्यापारियों का काम-धंधा चौपट पड़ा है। मार्केट एसोसिएशन से जुड़े लोगों का कहना है कि एक साथ सड़कों को खोदकर डाल दिया है, जिसकी वजह से बाजार में लोगों की आवाजाही बंद हो गई है। अलग-अलग हिस्सों में सड़क का निर्माण करना चाहिए था। इस बाजार में तकरीबन 2500 दुकानें हैं, रोजाना करोड़ों रुपये का कारोबार होता है। मार्केट एसोसिएशन की मानें तो तकरीबन एक से दो करोड़ रुपये का टैक्स रोजाना सरकार के खाते में जाता है लेकिन सड़क निर्माण की सुस्त चाल की वजह से पंद्रह दिनों से कामकाज ठप है। त्योहारों और शादियों का सीजन शुरू होने को है और सड़कों का काम हाल-फिलहाल पूरा होता नहीं दिख रहा है।

व्यापारियों का दर्द
नियमों को ताक पर रख शहर के सबसे बड़े बाजार में आरएमसी रोड बनाई जा रही है। 30 फीट चौड़ी रोड पर ड्रेनेज सिस्टम तैयार करने की जरूरत ही नहीं समझी गई। आने वाले समय में कोई समस्या खड़ी हुई तो नुकसान व्यापारियों का होगा, क्या इसकी जिम्मेदारी नगर निगम लेगा। हमने इसकी शिकायत निगमायुक्त से कर दी है।
- अजय नोनिहाल, अध्यक्ष-व्यापारी एकता मंच

हालात देखकर लगता है बिना प्लानिंग के ही नगर निगम काम कर रहा है। पानी की निकासी का इंतजाम किए बिना सड़क बनाई जा रही है। सड़क निर्माण में घटिया सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है। सड़क बनाने से पहले मार्केट एसोसिएशन से सुझाव तो ले लेना चाहिए था। निगम की लापरवाही का खामियाजा व्यापारियों को भुगतना होगा।
-श्याम बांगा, अध्यक्ष-फ्रंटियर बाजार एसोसिएशन

सड़क बनाने का काम बहुत धीमी गति से चल रहा है। इसका बुरा असर हमारे कारोबार पर पड़ रहा है। सड़क बनाने में खराब सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा है। रात के अंधेरे में ठेकेदार घटिया सामग्री से सड़क बना रहा है। नगर निगम अधिकारियों को इस मामले को गंभीरता से लेना चाहिए।

-विशाल, व्यापारी

वर्जन
एनआईटी नंबर-1 के बाजार में ड्रेनेज सिस्टम पहले से ही है। स्थानीय लोगों ने अतिक्रमण कर उसे ब्लॉक कर रखा है। जहां ड्रेनेज है वहां फिर से क्यों डाला जाए।
-डीआर भास्कर, मुख्य अभियंता-नगर निगम फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed