फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   गुरुग्राम नहर पर बनेगा पुल, भूमि परीक्षण कार्य पूरा

गुरुग्राम नहर पर बनेगा पुल, भूमि परीक्षण कार्य पूरा

Mon, 04 Sep 2017 09:31 PM IST
Updated Mon, 04 Sep 2017 09:31 PM IST
विज्ञापन
गुरुग्राम नहर पर बनेगा पुल, भूमि परीक्षण कार्य पूरा
गुरुग्राम नहर पर बनेगा पुल, भूमि परीक्षण कार्य पूरा
विज्ञापन


बल्लभगढ़। नेशनल हाइवे पर बल्लभगढ़ में सिक्स लेन प्रोजेक्ट के तहत गुरुग्राम नहर के ऊपर पुल का निर्माण किया जाएगा। जल्द ही निर्माण कार्य को रफ्तार मिलती नजर आएगी। इसके लिए भूमि परीक्षण का कार्य पूर्ण कर लिया है।
बल्लभगढ़ में नेशनल हाइवे को सिक्स लेन प्रोजेक्ट के तहत गुरुग्राम नहर पर दो-दो लेन के दो लंबे पुल बनाए जाएंगे। गुरुग्राम नहर पर आठ लेन के पुल होंगे। इनमें चार लेन के पुराने और चार लेन के नए पुल बनाए जाएंगे। दरअसल, पिछले दिनों धान रोपाई का काम चलने के कारण ङ्क्षसचाई विभाग ने पानी बंद करने से मना कर दिया। नहर के पानी से फरीदाबाद, गुरुग्राम एवं राजस्थान के क्षेत्र की सिंचाई की जाती है। पानी बंद किए जाने से मना करने पर डीएमआरसी ने मेट्रो ट्रैक तैयार करने के लिए लोहे के लंबे आई गार्डर रखे हैं। ये गार्डर सीधे क्रेनों से उठाकर रखे गए हैं। इसी तरह से अब नेशनल हाइवे पर गुरूग्राम नहर पर पुल बनाने के लिए भी सीधे आई-गार्डर रखे जाएंगे।
विज्ञापन


गुरुग्राम नहर पर पुल बनाने के लिए भूमि एवं मिट्टी का परीक्षण कर लिया गया है। नहर पर दो-दो लेन के दो पुल बनाए जाएंगे। नहर का पानी बंद करने से मना करने पर अब सीधे लंबे पुल बनाए जाएंगे। इससे नहर का पानी बंद नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-मोहम्मद सफी, परियोजना निदेशक, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed