फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   51-Kund Yajna held on the occasion of Shravani festival; call to embrace Vedic culture.

Faridabad News: श्रावणी पर्व पर 51 कुंडीय यज्ञ, वैदिक संस्कृति अपनाने का आह्वान

Sun, 23 Aug 2026 11:31 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
51-Kund Yajna held on the occasion of Shravani festival; call to embrace Vedic culture.
श्रावणी पर्व पर 51 कुंडीय यज्ञ, वैदिक संस्कृति अपनाने का आह्वान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर झिरका। श्री दयानंद सीनियर सेकेंडरी स्कूल में रविवार को आर्य समाज समिति की ओर से श्रावणी पर्व के उपलक्ष्य में 51 कुंडीय यज्ञ का आयोजन किया गया। यज्ञ में क्षेत्र के विभिन्न आर्य समाजों से जुड़े लोगों और श्रद्धालुओं ने भाग लिया। वैदिक मंत्रोच्चारणों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।कार्यक्रम में आईपीएस राकेश आर्य, लॉ एंड ऑर्डर, क्राइम ब्रांच, हरियाणा सरकार एवं राजकुमार आर्य, फरीदाबाद मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित रहे। फरीदाबाद, सोहना, तावड़ू, नगीना, बिंवा, बसई, पहाड़ी, रंसीका, मुहम्मदबास, मरोड़ा, दोहा व झुरेरा सहित विभिन्न स्थानों से आर्य समाज के प्रतिनिधियों ने सहभागिता की।आईपीएस राकेश आर्य ने कहा कि जीवन में अनुशासन का विशेष महत्व है। व्यक्ति को सुखी और श्रेष्ठ जीवन के लिए आर्य समाज के सिद्धांतों को अपनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि कठिन परिश्रम और अनुशासन से ही सफलता हासिल की जा सकती है।मुख्य वक्ता ब्रह्मचारी सत्य प्रकाश ने जीवन मूल्यों को आचरण में उतारने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि वैदिक संस्कृति और भारतीय संस्कारों को अपनाकर समाज को मजबूत बनाया जा सकता है।कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल के चेयरमैन वेदभानु आर्य ने की, जबकि मंच संचालन हेतसिंह बघेल ने किया। मुख्य व्यवस्थापक खेमचंद आर्य व अरुण आर्य सहित अन्य पदाधिकारियों ने आयोजन में सहयोग किया। महिला आर्य समाज सहित नूंह, पुनहाना, रावली व भादस-गुरुकुल से जुड़े लोगों ने भी भाग लिया।
फोटो कैप्शन:आयोजित 51 कुंडीय यज्ञ में वैदिक मंत्रोच्चारणों पर आहुति देते आईपीएस राकेश आर्य एवं उनकी धर्मपत्नी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed