फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   50.60 lakh rupees were cheated by giving false promise of profit on investment in stock market

Faridabad News: शेयर बाजार में निवेश पर मुनाफे का झांसा देकर 50.60 लाख रुपये ठगे

Fri, 05 Sep 2025 12:28 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 05 Sep 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
50.60 lakh rupees were cheated by giving false promise of profit on investment in stock market
15 जुलाई से 19 अगस्त 2025 के दौरान हुई ठगी, साइबर क्राइम थाना एनआईटी में एफआईआर दर्ज
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। शेयर बाजार में निवेश पर मुनाफे का झांसा देकर सेक्टर-22 निवासी व्यक्ति से 50.60 लाख रुपये ठग लिए गए। शिकायतकर्ता के अनुसार व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़कर ठगों ने खाता खुलवाया और निवेश पर 2-3 महीने में 850 प्रतिशत मुनाफे का भरोसा दिया। लालच में आकर शिकायतकर्ता ने रुपये निवेश कर दिए लेकिन रिफंड के दौरान और रुपये मांगे जाने लगे। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि साइबर क्राइम थाना एनआईटी पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ठगी को लेकर पुलिस को यह शिकायत सेक्टर-22 इलाके के रहने वाले सुभाष ने दी है। इनका कहना है कि आईआईएफएल कंपनी से ये 15 जुलाई 2025 में व्हाट्सएप लिंक के जरिये जुड़े थे। ये कंपनी एप से निवेश ग्रुप चलाती है। ग्रुप में लिंक देकर सदस्यों को खाता खोलने को कहा गया। फिर खाते में रुपये निवेश करने को ग्रुप के सदस्यों को कहा गया। इसके लिए वो बैंक खाते की डिटेल देते थे। फिर प्रिया देसाई ने इन्हें एक नए ग्रुप में जोड़ा जिसका नाम वीआईपी सर्विस ग्रुप 710 था। हर दिन शाम को उनके डायरेक्टर आनंद शेयर में निवेश का प्लान देते थे। इसमें निवेश करने पर 2-3 महीनों में 850 प्रतिशत मुनाफा होने का दावा किया गया।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता के अनुसार आरोपियों के झांसे में आकर 19 अगस्त 2025 तक उन्होंने आठ ट्रांजेक्शन में 50.60 लाख रुपये निवेश कर दिए। इस निवेश पर इन्हें कई गुना मुनाफा होना बताया गया। इन्होंने तीन करोड़ रुपये रिफंड का प्रयास किया लेकिन वो नहीं हो सका। बाद में 1.59 करोड़ रिफंड का प्रयास किया तो वो भी नहीं मिले। प्रिया देसाई से बात की तो उसने कहा कि पहले 61 लाख रुपये जमा करने होंगे, तब आप रिफंड कर सकोगे। शिकायतकर्ता समझ गए की ठगी हो रही है और रुपये निवेश नहीं किए। मामले में शिकायत पर अब साइबर क्राइम थाना एनआईटी पुलिस ने ठगी की एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed