फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   5,000 passengers sent to Delhi by buses for Tribal Culture Meet

Faridabad News: जनजातीय संस्कृति समागम के लिए 5 हजार यात्री बसों से दिल्ली भेजे

Sat, 23 May 2026 11:20 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
5,000 passengers sent to Delhi by buses for Tribal Culture Meet
विशाखापट्टनम-फरीदाबाद स्पेशल ट्रेन से फरीदाबाद रेलवे स्टेशन पहुंचे थे यात्री
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। दिल्ली में आयोजित होने वाले जनजातीय संस्कृति समागम को लेकर फरीदाबाद रेलवे स्टेशन पर शनिवार को भारी गहमागहमी रही। इस राष्ट्रीय कार्यक्रम में शामिल होने के लिए देश के विभिन्न हिस्सों से श्रद्धालुओं और यात्रियों का आगमन शुरू हो गया है। शनिवार सुबह आठ बजे विशेष रेलगाड़ी संख्या 08515 (विशाखापट्टनम-फरीदाबाद स्पेशल) जैसे ही प्लेटफॉर्म संख्या 1ए पर पहुंची, पूरा स्टेशन परिसर यात्रियों से भरने लगा।

इस विशेष ट्रेन से लगभग पांच हजार यात्री फरीदाबाद पहुंचे, जिन्हें प्रशासन द्वारा कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह 9:20 बजे बसों के जरिये उनके गंतव्य (दिल्ली) के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन


निर्माण कार्य के बीच प्रशासन अलर्ट, पुख्ता व्यवस्था के निर्देश

फरीदाबाद रेलवे स्टेशन पर पुनर्विकास और निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है, जिससे कई यात्री सुविधाएं प्रभावित हैं। ऐसे में आने वाले दिनों में यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने पहले से तैयारी कर ली है। रविवार को होने वाले मुख्य कार्यक्रम के लिए शनिवार को संख्या में यात्रियों का आगमन प्रस्तावित था, जबकि सोमवार को विशेष ट्रेनों के जरिये उनकी वापसी होगी। अनुमान के मुताबिक, आगामी दिनों में दो दिन और विशेष ट्रेनें प्लेटफॉर्म संख्या 1बी पर आएंगी, जिनमें से प्रत्येक में करीब 1500 यात्री सवार होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


धूल से बचाव और सुरक्षा के विशेष इंतजाम

यात्रियों की सुगमता के लिए प्लेटफॉर्म 1बी से मालगोदाम क्षेत्र तक के मार्ग से मलबे और निर्माण सामग्री को हटाया गया है। इसके अलावा मालगोदाम मिनरल साइडिंग क्षेत्र में यात्रियों को धूल-मिट्टी से बचाने के लिए सोमवार तक नियमित पानी का छिड़काव किया जा रहा है और पीने के पानी के टैंकर खड़े किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed